
टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार, 10 नवंबर को खेले गए दूसरे टी20 में हार का मुंह देखना पड़ा। टीम इंडिया इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर मात्र 124 रन बना पाई थी, इस स्कोर को मेजबानों ने 19 ओवर में 3 विकेट रहते हासिल कर लिया। एक समय ऐसा था जब वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी के चलते भारत ने मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई थी।
हालांकि, आखिरी कुछ ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने भारत के मुंह से मैच छीन लिया। वरुण चक्रवर्ती ने इस मैच में पांच विकेट लिया लेकिन फिर भी उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया। टी-20 क्रिकेट में पांच विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के लिए खास होता है। ये उपलब्धि और भी खास तब बन जाती है जब उनके इस प्रदर्शन की वजह से टीम को जीत मिले।
Varun Chakravarthy के नाम जुड़ा ये अनचाहा रिकॉर्ड
मगर वरुण चक्रवर्ती के साथ ऐसा नहीं हुआ। उनका टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला 5 विकेट हॉल भारत की हार में आया। चक्रवर्ती इसी के साथ T20I में भारत की हार में 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि इससे पहले कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और दीपक चाहर भारत के लिए T20I में 5 विकेट हॉल ले चुके हैं, लेकिन इन सभी के इस प्रदर्शन की वजह से भारत को जीत मिली है।
चक्रवर्ती के नाम इसके अलावा भी कई रिकॉर्ड जुड़े। टीम की हार में किसी भी पूर्ण सदस्य देश के गेंदबाज का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। चक्रवर्ती ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में 5 विकेट मात्र 17 रन खर्च करके लिए। इससे पहले यह रिकॉर्ड बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान और ऑस्ट्रेलिया के मैट शॉर्ट के नाम था जिन्होंने टीम की हार में 22 रन देकर 5 विकेट लिए थे।
वहीं भारत के लिए इससे पहले हार में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में वरुण चक्रवर्ती से पहले भुवनेश्वर कुमार और रवि बिश्नोई का नाम शामिल था जिन्होंने 13 रन देकर 4 विकेट लिए थे।
IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले बड़ा सवाल, क्या अभिषेक शर्मा को प्लेइंग 11 से बाहर किया जाए?
SA vs NZ, 1st Semi-Final: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच में ये 3 खिलाड़ी अकेले दम पर पलट सकते हैं मैच का रुख
3 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
T20 World Cup 2026: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल एक रोमांचक मुकाबला होने वाला है – सुनील गावस्कर

