
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए फाइनल स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। जसप्रीत बुमराह चोट के चलते टूर्नामेंट से ही बहार हो गए हैं, उनकी जगह हर्षित राणा को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। वहीं यशस्वी जायसवाल को ट्रैवलिंग रिजर्व में शामिल करके वरुण चक्रवर्ती को अंतिम 15 खिलाड़ियों के स्क्वॉड में जोड़ा गया है।
वरुण चक्रवर्ती के स्क्वॉड में शामिल होने से भारतीय टीम में 5 स्पिनर हो गए हैं। रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर पहले से ही स्क्वॉड में थे। ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने भारतीय स्क्वॉड पर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत के स्क्वॉड में इतने स्पिनर्स का होना सही नहीं है।
भारत की चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड को देखकर खुश नहीं है R Ashwin
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ऐश की बात पर कहा, “मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि हम दुबई में कितने स्पिनर ले जा रहे हैं। पांच स्पिनर और हमने यशस्वी जायसवाल को बाहर बैठाया है। हां, मैं समझता हूं कि हम एक दौरे के लिए तीन या चार स्पिनर ले जाते हैं। लेकिन दुबई में पांच स्पिनर? मुझे नहीं पता। मुझे लगता है कि हमारे पास दो नहीं तो एक स्पिनर ज्यादा हैं।
बाएं हाथ के दो स्पिनर और हार्दिक पांड्या के साथ आपके सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं। इसलिए अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा दोनों खेलने वाले हैं। हार्दिक भी खेलेंगे और कुलदीप खेलेंगे। अगर आप वरुण चक्रवर्ती को टीम में चाहते हैं, तो आपको एक तेज गेंदबाज को बाहर बैठाना होगा और हार्दिक को अपने दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में उपयोग करना होगा। नहीं तो आपको तीसरे तेज गेंदबाज को लाने के लिए एक स्पिनर को बाहर करना होगा।”
पूर्व भारतीय स्पिनर ने आगे कहा कि, “मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई संदेह है कि कुलदीप यादव टीम में आएंगे। तो आप वरुण के लिए जगह कैसे बनाएंगे। क्या वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं? बेशक। या तो आप वरुण और कुलदीप को एक जोड़ी के रूप में लाएं, जो मुझे लगता है कि अच्छा होगा। लेकिन मेरा सवाल यह है कि क्या दुबई में आपको गेंद के टर्न होने की उम्मीद है? हाल ही में हुए ILT20 में, हमने देखा कि दुबई में गेंद उतनी टर्न नहीं हो रही थी और टीमें 180 रन के टारगेट का आसानी से पीछा कर रही थीं। मैं टीम को लेकर थोड़ा असहज महसूस करता हूं।”
वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स
NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज
भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

