Skip to main content

ताजा खबर

दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर Mr Beast का बड़ा ऐलान, विराट कोहली के साथ बनाएंगे वीडियो..?

YouTuber Mr Beast and Virat Kohli (Photo Source: X)

दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर Mr Beast ने हाल ही में बड़ा संकेत दिया है कि वह भविष्य में स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के साथ एक वीडियो बना सकते हैं। आपको बता दें, दुनिया के कुछ बड़े यूट्यूबर्स मिस्टर बीस्ट, लोगान पॉल और KSI भारत में “Feastable” और “Prime” लॉन्च करने के लिए 11 नवंबर को भारत पहुंचे।

मिस्टर बीस्ट का यह कमेंट हुआ वायरल

भारत आते ही मिस्टर बीस्ट हर जगह काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। यूट्यूबर इंस्टाग्राम पर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को फॉलो करते हैं। जब एक इंस्टाग्राम हैंडल ने यह खबर दी, तो मिस्टर बीस्ट ने इस पर कमेंट किया। उन्होंने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “क्या हमें कोहली को किसी वीडियो में शामिल करना चाहिए?” यह कमेंट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, क्योंकि फैंस किंग कोहली को मिस्टर बीस्ट के वीडियो में देखना चाहते हैं।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नजर आएंगे विराट कोहली

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना गई है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने की उम्मीदें इसी सीरीज पर टिकी हुई है। टीम अगर पांच में से चार मैच जीतती है तभी फाइनल में पहुंच पाएगी।

सीरीज शुरू होने से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा के हालिया फॉर्म पर भी काफी सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने कहा कि, कोहली जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं, उसके बाद कोई भी अन्य खिलाड़ी टीम में नहीं टिक सकता है।

पोंटिंग के इस बयान पर हेड कोच गौतम गंभीर ने काफी ज्यादा नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कोहली का बचाव करते हुए कहा कि, रिकी पोंटिंग को टीम इंडिया की परवाह नहीं करनी चाहिए। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के बारे में सोचना चाहिए और इससे भी जरूरी बात यह है कि उन्हें विराट और रोहित के बारे में कोई चिंता नहीं होनी चाहिए।

আরো ताजा खबर

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...