
Saudi Arab Government (Pic Source-X)
इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे अमीर लीग है। इस शानदार टूर्नामेंट में दुनियाभर के तमाम धाकड़ खिलाड़ियों को भाग लेते हुए देखा जाता है। ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के लिए बेताब रहते हैं। हालांकि, पिछले काफी समय से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि सऊदी अरब इंडियन प्रीमियर लीग से भी ज्यादा बेहतर लीग की शुरुआत करने जा रहा है।
बता दें कि, सऊदी अरब काफी समय से इंडियन प्रीमियर लीग के साथ एसोसिएट है। रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब इंडियन प्रीमियर लीग से भी अधिक बड़ी लीग की शुरुआत करने जा रहा है, लेकिन वहां के प्रिंस हिस रॉयल हाईनेस साउद बिन मिशाल अल साउद जो सऊदी अरब क्रिकेट फेडरेशन के अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने इन अफवाह की जमकर आलोचना की है।
प्रिंस ने यह भी कहा कि अभी तक उन्होंने ऐसी लीग की कोई भी योजना नहीं बनाई है। हाल ही में 24 और 25 नवंबर को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित किया गया था। हिस रॉयल हाईनेस साउद बिन मिशाल अल साउद ने कहा कि यह खबर पूरी तरीके से झूठी है और इस स्तर पर उन्होंने किसी भी क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरू होने की योजना नहीं बनाई है।
आईपीएल नीलामी पहला महत्वपूर्ण कदम था: हिस रॉयल हाईनेस साउद बिन मिशाल अल साउद
CricBuzz के मुताबिक, हिस रॉयल हाईनेस साउद बिन मिशाल अल साउद ने कहा कि, ‘आईपीएल नीलामी पहला महत्वपूर्ण कदम था। इससे हमारे ही योजना फास्टट्रैक में आ जाएगी। सऊदी की सरकार और बीसीसीआई सचिव जय शाह के सपोर्ट के बिना इसकी मेजबानी करना बिल्कुल ही नामुमकिन था। तमाम लोगों ने हमें काफी प्यार दिया है और मैं इसके लिए बहुत ही शुक्रगुजार हूं।’
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में कई धमाकेदार खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई और सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने इन्हें अपनी टीम में शामिल किया। इंडियन प्रीमियर लीग का आगामी संस्करण काफी रोमांचक होने वाला है।
‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी
NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े
क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

