Skip to main content

ताजा खबर

दुनिया की नंबर-1 ऑलराउंडर Hayley Matthews की जर्नी पर WCPL बना रहा documentary, जल्द होगी रिलीज

दुनिया की नंबर-1 ऑलराउंडर Hayley Matthews की जर्नी पर WCPL बना रहा documentary, जल्द होगी रिलीज

Hayley Matthews (Photo Source: Getty Images)

Women’s Caribbean Premier League (WCPL) वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और नंबर-1 टी20 ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज (Hayley Matthews) की क्रिकेट जर्नी पर एक नई डॉक्यूमेंट्री रिलीज करने वाली है, जिसे ‘Life Stories,’ का नाम दिया गया है। बारबाडोस में जन्मी हेली ने सिर्फ 8 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। हेली मैथ्यूज की रूचि ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भी थी, उन्होंने साल 2015 के CARIFTA गेम्स में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल भी जीता था।

हेली मैथ्यूज (Hayley Matthews) ने सितंबर 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में डेब्यू किया, तब वह सिर्फ 16 साल की थी। उसी साल फिर हेली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू भी किया। हेली ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2016 में शानदार प्रदर्शन किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में 45 गेंदों में 66 रनों की पारी खेल कर उन्होंने वेस्टइंडीज को पहला खिताब जिताने में मदद की थी।

फैंस यहां देखें पाएंगे फिल्म-

फिल्म में हेली मैथ्यूज (Hayley Matthews) के बारबाडोस में बचपन से लेकर टी20 वर्ल्ड कप जीतने और WCPL का खिताब जीतने की कहानी है। जिसे डायरेक्टर पॉल प्रिटचेट-ब्राउन और फोटोग्राफी डायरेक्टर अर्जुन चौधरी ने शानदार अंदाज से दिखाया है। फिल्म यूएसए में Willow, यूके में TNT स्पोर्ट्स, त्रिनिदाद में TV6, भारत में फैनकोड, ऑस्ट्रेलिया में Fox Sports और कैरेबियन में SportsMax पर प्रसारित की जाएगी। यह फिल्म फैंस कैरेबियन प्रीमियर लीग के यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं।

Hayley Matthews के इंटरनेशनल रिकॉर्ड पर डालें नजर-

हेली मैथ्यूज ने वेस्टइंडीज के लिए अब तक 84 वनडे मैचों में 31.20 की औसत और 71.69 की स्ट्राइक रेट से 2434 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंद से उन्होंने 23.63 की औसत और 4.03 की इकॉनमी से 100 विकेट लिए हैं।

हेली ने अब तक 96 टी20 मैचों में 25.70 की औसत और 112.88 के स्ट्राइक रेट से 2339 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, उन्होंने 17.38 की औसत और 5.87 की इकॉनमी से 99 विकेट भी लिए हैं।

আরো ताजा खबर

करीब 10 साल बाद श्रेयस अय्यर ने पहचाना फैन, पुरानी तस्वीर देख कही मजेदार बात, देखें वायरल वीडियो

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुंबई टी20...

IND vs WI 2026: दूसरे टी20 मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें

IND vs WI 2026, 2nd T20I: Match Preview (image via getty) भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला काफी अहम होने वाला है। यह...

लगातार तीसरे साल IPL से टकराएगा PSL; PCB ने तय की 18 मार्च से 2 मई 2027 की तारीखें

PCB Confirms PSL 2027 Window from March 18 to May 2, Setting Up Third Straight IPL Clash (image via X) पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) लगातार तीसरे साल इंडियन प्रीमियर लीग...

2027 विश्व कप खेल सकते हैं भुवनेश्वर कुमार? अश्विन ने बताया वापसी का रास्ता

Ravichandran Ashwin (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की करीब चार साल बाद, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी होने जा रही है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने...