Skip to main content

ताजा खबर

“दुनिया आपकी दमदार वापसी का बेसब्री से इंतजार”- विराट के बर्थडे पर युवराज ने शेयर किया ये दिल छू लेने वाला पोस्ट

Virat Kohli & Yuvraj Singh (Photo Source: X)

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने विराट कोहली को खास वीडियो शेयर करके जन्मदिन की बधाई दी। विराट मंगलवार 5 नवंबर को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। युवराज ने कहा है कि विराट कोहली आप हर बार की तरह इस बार भी दमदार वापसी करो, क्योंकि आपने पहले भी ऐसा किया है। युवराज सिंह ने एक मजेदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वे जूता लेकर फोन करते हुए नजर आ रहे हैं।

Yuvraj Singh ने Virat Kohli के बर्थडे पर शेयर किया ये खास वीडियो

शेयर किए गए वीडियो में युवराज सिंह ने सबसे पहले कहा हेलो…इस पर विराट कोहली कहते हैं मैं राजू बोल रहा…जिस पर युवी कहते हैं हां जी…इसके बाद विराट कहते हैं कि मैंनू पनीर चहिदा (मुझे पनीर चाहिए)…इसके बाद युवी ने वीडियो में विराट के उन कुछ तस्वीरों और वीडियो को लगया है, जिसमें विराट का रौद्र रूप एक बल्लेबाज के तौर पर देखने को मिल रहा है। इसके बाद उन्होंने कुछ वीडियोज शेयर किए हैं, जिनमें युवराज और विराट साथ में नजर आ रहे हैं।

वहीं इस पोस्ट को शेयर करते हुए युवराज सिंह ने जो कैप्शन में लिखा है वो भी काफी दिल छू लेने वाला है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं किंग कोहली। हमारी असफलताओं से सबसे बेहतरीन वापसी सामने आती है और दुनिया आपकी दमदार वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही है। आपने पहले भी ऐसा किया है और मुझे यकीन है कि आप ऐसा फिर से करेंगे। भगवान की कृपा आप पर रहे। ढेर सारा प्यार।”

Wishing you a very Happy Birthday #KingKohli! The greatest comebacks emerge from our setbacks and the world eagerly looks forward to your solid comeback 🔥 you’ve done it in the past and I’m sure you will do it yet again 💪🏻🙌🏻 God bless! lots of love ❤️ @imVkohli pic.twitter.com/wo9hrzUehq

— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) November 5, 2024

आपको बता दें कि, कोहली के बल्‍ले से इस साल टेस्ट क्रिकेट में कोई शतक नहीं निकला है। बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में उनके बल्‍ले से फिफ्टी तक नहीं निकल पाई थी। न्यूजीलैंड सीरीज में भी वो बल्ले से फ्लॉप नजर आए। कोहली के बल्‍ले से पिछला टेस्‍ट शतक जुलाई 2023 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ आया था।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...