
MS Dhoni (Image Credit- Instagram)
MS Dhoni से जुड़े वीडियो और तस्वीरें कुछ ही देर में सुपर वायरल हो जाती है, आज भी फैन्स माही को हद से ज्यादा प्यार देते हैं और उनको भगवान की तरह पूजते हैं। इसी कड़ी में खास मौके पर माही का एक खास वीडियो आया है, जिसने उनके चाहने वालों का दिन बना दिया है और अब वो वीडियो फैन्स जमकर शेयर कर रहे हैं।
CSK टीम ने किस-किस को रिटेन किया है?
दूसरी ओर IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपनी रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है, ऐसे में CSK टीम ने अपने कोर ग्रुप को रिटेन किया है। जहां इस लिस्ट में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे, मथिसा पथिराना और MS Dhoni का नाम शामिल है। धोनी अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन हुए हैं, ऐसे में उनको 4 करोड़ की रकम में रिटेन किया गया है।
MS Dhoni का ये वीडियो तो देखना बनता है बॉस
*Diwali के खास मौके पर MS Dhoni का एक नया वीडियो आया सामने।
*जहां इस वीडियो में धोनी अपनी वाइफ साक्षी के साथ पूजा-पाठ करते हुए नजर आए।
*साथ ही इस दौरान हवन में मौजूद थे माही के माता-पिता संग परिवार के सभी लोग।
*वहीं वाइफ साक्षी के संग धोनी की एक तस्वीर भी सामने आई है सोशल मीडिया पर।
एक नजर डालते हैं MS Dhoni के वायरल हुए वीडियो पर
MS DHONI CELEBRATING DIWALI 🪔 🤍
– Video of the day….!!!! pic.twitter.com/C2zH7PbhK3
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 1, 2024
फैन्स के बीच ये तस्वीर भी हो रही है काफी ज्यादा ही वायरल
A post shared by Whistle Podu Army (@whistlepoduarmy)
अपने सबसे खास गेंदबाज को भी किया CSK ने रिलीज
जी हां, सभी को हैरान करते हुए CSK टीम ने अपने सबसे खास गेंदबाज को भी रिलीज कर दिया, जहां इस टीम ने दीपक चाहर का साथ छोड़ दिया है। जो सालों से इस टीम के साथ बने हुए थे लेकिन अब टीम ने उनको रिलीज कर दिया, दरअसल काफी सालों से दीपक चोटिल रहे है। जिसके चलते वो कभी पूरे सीजन से बाहर हो जाते हैं, तो कभी आधा सीजन ही खेल पाते हैं। अब देखना अहम होगा की मेगा ऑक्शन में दीपक पर कौनसी टीम दाव लगाती है।
14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल
ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

