Skip to main content

ताजा खबर

दीपक हुड्डा ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, 9 साल डेट करने के बाद हिमाचल की हसीना को बनाया हमसफर

दीपक हुड्डा ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी 9 साल डेट करने के बाद हिमाचल की हसीना को बनाया हमसफर

Deepak Hooda married with his girlfriend

Deepak Hooda married with his girlfriend: भारतीय बल्लेबाज दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचा ली है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। इस शादी समारोह में परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी दोस्त शामिल हुए। दीपक हुड्डा ने अपने आधिकारिका इंस्टाग्राम हैंडल से शादी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। और इसके साथ ही एक प्यारा सा नोट भी शेयर किया है।

उन्होंने लिखा है, ‘नौ साल के इंतजार के बाद, हर पल, हर सपना और हर बातचीत हमें इस खूबसूरत दिन तक ले आया। अगर हम थोड़ी देर और एक-दूसरे को पकड़कर रखें, ऐसी कहानियां बुने जिन्हें केवल हमारे दिल ही सुन सकते हैं, और अगर हम थोड़ा खोए हुए लगे, तो हमें माफ करें, क्योंकि आखिरकार हमने एक-दूसरे को पा लिया है।’

उन्होंने आगे लिखा है, ‘घर में आपका स्वागत है, मेरी little-pittle हिमाचली लड़की [15.07.2024]। परिवार और दोस्तों की मौजूदगी और उनके आशीर्वाद से भरपूर, हमने हमेशा के लिए अपनी शुरुआत की। हमारा दिल भरा हुआ है, आप सभी को धन्यवाद।’

दीपक हुड्डा ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी
हिमाचल की रहने वाली हैं उनकी वाइफ
निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे भारतीय क्रिकेटर

ये रहा दीपक हुड्डा का पोस्ट

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepak Hooda (@deepakhooda30)

A post shared by Deepak Hooda (@deepakhooda30)

टीम इंडिया से चल रहे बाहर

फिलहाल दीपक हुड्डा भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच फरवरी, 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। हुड्डा ने भारत के लिए 10 वनडे मैचों में 153 रन बनाए हैं, जबकि तीन विकेट झटके हैं। वहीं भारत की ओर से 21 T20I मैचों में एक शतक के साथ 368 रन बनाए हैं और 6 विकेट भी लिए हैं। वह आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए दिखे थे, लेकिन प्रभावशाली प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे।

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...