Skip to main content

ताजा खबर

दिसंबर 06, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Virat Kohli (Pic Source-X)

1) PCB दे रहा है ICC को धमकी, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बोर्ड के सामने रखी ये कुछ बड़ी शर्तें

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी, यह बात BCCI पहले ही कह चुका है। ऐसे में अब आईसीसी और PCB के पास मात्र दो ऑप्शन हैं या तो टूर्नामेंट भारत के बिना खेला जाएगा या फिर हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाए। पाकिस्तान पहले किसी अन्य देश के साथ चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी बांटने के लिए तैयार नहीं था। हालांकि, अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम को अगले कुछ आईसीसी इवेंट के लिए भारत ना भेजने की शर्त पर हाइब्रिड मॉडल को अपनाने की बात कही है।

2) AUS vs IND: एडिलेड में टीम इंडिया ने जीता टॉस, रोहित शर्मा ने प्लेइंग XI में किए तीन बदलाव

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला आज यानी, शुक्रवार 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला शुरू हो चुका है। यह डे-नाइट टेस्ट है जो पिंक बॉल से खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया में तीन बदलाव हुए हैं। रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल और आर अश्विन की टीम में वापसी हुई है। वहीं देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल और वॉशिंगटन सुंदर को टीम से बाहर किया गया है।

3) VIDEO: पिंक बॉल टेस्ट: पहले दिन की पहली ही गेंद पर जायसवाल हुए आउट, स्टार्क ने भेजा पवेलियन

एडिलेड टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले रोहित ने कहा था कि इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पारी का आगाज करेंगे तो हुआ भी कुछ वैसा ही, दोनों ही बल्लेबाज पारी का आगाज करने आए। लेकिन जायसवाल जिन्होंने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार शतज लगाया था वो इस मैच की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उन्हें दिन की पहली ही गेंद पर मिचेल स्टार्क ने LBW आउट किया।

4) पिंक बॉल टेस्ट में हाथ पर काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? जानिए बड़ी वजह

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार को एडिलेड ओवल में शुरू हो चुका है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया।  इस डे-नाइट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जब मैदान पर उतरे, उनकी बांह पर काली पट्टी बंधी हुई थी। ज्यादातर मौकों पर किसी को श्रद्धांजलि देने के लिए क्रिकेटर्स काली पट्टी बांधकर खेलने उतरते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ह्यूज की 10वीं बरसी पर कई कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया। इसी क्रम में वो इस मैच में काली पट्टी बांध कर मैदान पर उतरे।

5) VIDEO: स्कॉट बोलैंड के पहले ही ओवर में हुआ जबरदस्त ड्रामा, दो-दो बार Rahul को मिला किस्मत का साथ

एडिलेड में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच में स्कॉट बोलैंड ने अपनी पहली गेंद पर केएल राहुल को आउट किया। बोलैंड की उस गेंद में काफी उछाल था और उस गेंद पर बाहरी किनारा लगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कड़ी अपील की और ऑन-फील्ड अंपायर ने उंगली उठाई और जिसके बाद राहुल वापस पवेलियन लौटने लगे। हालांकि, तीसरे अंपायर ने फ्रंट-फ़ुट नो-बॉल करार दिया, जिससे एडिलेड में भारत के सलामी बल्लेबाज को एक बड़ा जीवनदान मिला।

6) आईसीसी ने मानी पाकिस्तान की शर्त, 2027 तक लागू रहेगा हाइब्रिड मॉडल, भारत-पाकिस्तान मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू में होंगे आयोजित

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने यह फैसला लिया है कि आगामी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल के तहत खेली जाएगी और टीम इंडिया के मैच दुबई में आयोजित किए जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक यह फैसला आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर के बीच में हुई बैठक के बाद लिया गया। द टेलीग्राफ के मुताबिक आईसीसी के सूत्र ने कहा कि, ‘सभी पार्टी ने इस चीज पर हामी भर दी है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान और UAE में खेला जाएगा और टीम इंडिया अपने मैच दुबई में खेलेगी। सभी लोगों के लिए यह Win-Win परिस्थिति है।’

7) Sanjana का इंस्टा पोस्ट हुआ सुपर वायरल, Jasprit Bumrah को अलग तरीके से किया बर्थडे विश

रफ्तार के सौदागर Jasprit Bumrah के लिए आज का दिन काफी खास है, जहां ये खिलाड़ी आज अपना जन्मदिन मना रहा है। साथ ही बुमराह जन्मदिन के मौके पर पिंक बॉल टेस्ट मैच भी खेल रहे हैं, इस बीच तेज गेंदबाज की वाइफ Sanjana का इंस्टा पोस्ट इस समय काफी ज्यादा तेजी से वायरल हो रहा है।

8) फिर वो ही पुरानी गलती कर बैठे Virat Kohli, मिचेल स्टार्क को गिफ्ट में दे गए अपना विकेट

पर्थ टेस्ट मैच में शतक ठोकने वाले Virat Kohli से एक बार फिर से सभी को सुपर शो की उम्मीद थी, लेकिन कोहली ने काफी आसानी से सभी फैन्स और टीम के आरमानों पर पानी फेर दिया। जहां विराट एक बार फिर से वो ही गलती कर बैठे, जिसे लिए वो काफी मशहूर हैं।

9) Ravindra Jadeja के लिए आज का दिन है खास, वाइफ Rivaba ने बरसाया ऑलराउंडर पर खूब प्यार

आज टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ियों का जन्मदिन है, जहां इस लिस्ट में Ravindra Jadeja का नाम भी शामिल है। वहीं इस खास मौके पर सर जडेजा का वाइफ यानी की Rivaba ने भी उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, वहीं इस पोस्ट की तस्वीरों से ज्यादा उसका कैप्शन सुर्खियां बटोर रहा है।

10) Harbhajan Singh जिस खिलाड़ी से लेते थे सबसे ज्यादा पंगा, आज उसी के साथ खुशी-खुशी उठाई ट्रॉफी

हाल ही में Harbhajan Singh ने धोनी को लेकर एक बयान दिया था, जिसने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी। वहीं अब ये पूर्व स्पिनर ऑस्ट्रेलिया पहुंच गया है, जहां से हरभजन का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज के साथ मैदान पर नजर आ रहे हैं।

আরো ताजा खबर

काउंटी क्रिकेट में Kuldeep Yadav ने चटकाए 10 विकेट, कोच गौतम गंभीर को दिया कड़ा संदेश!

Kuldeep Yadav Destroys Essex With 10 Wickets In County Championship (image via X) Kuldeep Yadav 10 wicket haul: गुरुवार, 10 सितंबर को भारत के स्टार लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने...

Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज

Duleep Trophy 2026: Top 3 Leading Wicket-Takers of the Tournament (image via X) 2026 दलीप ट्रॉफी का समापन ईस्ट जोन की जीत के साथ हुआ, जिसने फाइनल में साउथ जोन...

ENG vs PAK: ‘ये टेस्ट क्रिकेट की तौहीन’ – सैम अयूब को टीम में शामिल करने पर नासिर हुसैन ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

ENG vs PAK: Nasser Hussain Slams Pakistan for Flying in Saim Ayub from CPL Ahead of Edgbaston Test (image via getty) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने पाकिस्तान टीम...

Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, 10वीं बार फाइनल में बनाई जगह

Women’s Asia Cup 2026: India Cruise Past Bangladesh by 40 Runs to Secure Final Berth (image via X) 10 सितंबर, गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले...