Skip to main content

ताजा खबर

“दिवाली हो या होली, अनुष्का…” कोहली का ध्यान पाने के लिए फैंस ने लगाया ऐसा नारा, फिर… वीडियो वायरल

Virat Kohli (Pic Source-X)

12 जून को भारत बनाम यूएसए के बीच हुए मैच में टीम इंडिया ने सात विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सुपर 8 राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली। इस मैच में जीत के साथ एक और घटना भी हुई जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल, अमेरिका के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के नाम के नअरे अचानक से गूंजने लगे। जाहीर सी बात है कि हर मैच में कोहली सेंटर ऑफ अट्रैक्शन होते हैं। फैंस उनकी बस एक झलक पाने और उनके रिस्पॉन्स के लिए पागलों की तरह इंतजार करते हैं। कोहली जब भी बाउंड्री लाइन पर आते हैं तो चाहें वह आईपीएल हो या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, उनके नाम का शोर करते फैंस थकते नहीं।

फैंस ने लगाए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के नाम के नारे

अमेरिका के खिलाफ मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ। कोहली बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग कर रहे थे। तभी फैंस ने उनका ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए नारे लगाने शुरू कर दिए। यह वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है, क्योंकि फैंस ने ऐसे नारे ही लगाए।

दरअसल, फैंस ने 2 नारे लगाए, आइए देखते हैं-

10 Rupe ki Pepsi, Kohli bhai sexy (10 रुपये की पेप्सी, कोहली भाई सेक्सी)

Diwali ya Holi, Anushka Loves Kohli (दिवाली हो या होली, अनुष्का लव्स कोहली)

प्रशंसक विराट  कोहली का ध्यान खींचने के अपने मिशन में सफल भी रहे क्योंकि वह उनकी ओर हाथ हिलाकर मुस्कुराने लगे।

देखें वीडियो

During Yesterday’s match Fans Chanting “10 rupay ki Pepsi, Kohli bhai sexyy” & “Diwali ho yha Holi, Anushka loves Kohli” 😂❤️ pic.twitter.com/N7nBJOLcS9

— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) June 13, 2024

T20 World Cup 2024 में Virat Kohli का फॉर्म बेहद ही खराब 

कोहली टी20 विश्व कप 2024 में अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं और अब तक तीन पारियों में सिर्फ पांच रन बना पाए हैं। विराट कोहली ने टूर्नामेंट में अब तक 1 (5), 4 (3) और 0 (1) बनाए हैं।  

अमेरिका के खिलाफ भारत के मैच में कोहली डक आउट होकर पवेलियन लौटे। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 36 बार डक आउट हो चुके हैं।

আরো ताजा खबर

अबू धाबी T10 लीग 2026 | ARA बनाम UT मैच भविष्यवाणी | 22वां मैच – कौन जीतेगा अरेबियन एसेस बनाम यूनाइटेड टाइगर्स मैच?

ARA बनाम UT मैच भविष्यवाणी – 22वां मैच अबू धाबी T10 लीग 2026 के 22वें मैच में सोमवार, 16 नवंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में अरेबियन एसेस...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में ईशान किशन को ओपनिंग करते हुए देखना चाहता है ये पूर्व क्रिकेटर 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मैच 13 नवंबर, शुक्रवार को माउंट मौगनुई स्थित बे ओवल मैदान...

12 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND: ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार न्यूजीलैंड टीम में चुना गया ब्रेट रैंडेल...

अर्शदीप सिंह के लिए डबल सेलिब्रेशन! IPL 2027 के लिए MI में शामिल होने के बाद समरीन कौर से की सगाई

Indian Pacer Arshdeep Singh Announces Engagement to Samreen Kaur Following Historic MI Trade (image via X) 11 नवंबर, 2026 का दिन भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के...