Skip to main content

ताजा खबर

दिल्ली प्रीमियर लीग ने अपने आधिकारिक स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट पार्टनर की घोषणा की

दिल्ली प्रीमियर लीग ने अपने आधिकारिक स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट पार्टनर की घोषणा की

DPL (Pic Source-X)

दिल्ली प्रीमियर लीग ने अपने आधिकारिक स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट पार्टनर की घोषणा की है। बता दें, यह इस टूर्नामेंट का पहला सीजन है। दिल्ली प्रीमियर लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जिओसिनेमा है जबकि ब्रॉडकास्ट पार्टनर स्पोर्ट्स18 है।

तमाम क्रिकेट फैंस इस शानदार टूर्नामेंट का पिछले काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में दिल्ली के तमाम युवा खिलाड़ियों को अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जाएगा। क्रिकेट फैंस जिओसिनेमा पर इस टूर्नामेंट का लुफ्त उठा सकते हैं। यही नहीं स्पोर्ट्स18 को इस टूर्नामेंट का स्ट्रीम पार्टनर नियुक्त किया गया है।

DDCA के अध्यक्ष रोहण जेटली ने कहा कि, ‘हम लोग इस चीज से काफी खुश हैं कि दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन में जिओसिनेमा और स्पोर्ट्स18 हमारे पार्टनर हैं। हम यही चाहते हैं कि यह टूर्नामेंट ज्यादा से ज्यादा लोग देखें और हमें काफी प्यार दे। यह साथ बहुत ही अच्छा होगा और कई धुआंधार खिलाड़ियों को इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।’

Viacom18 के प्रवक्ता ने कहा कि, ‘दिल्ली प्रीमियर लीग के साथ हाथ मिलाकर हम काफी खुश हैं। इस टूर्नामेंट के पहले सीजन के स्ट्रीम और ब्रॉडकास्ट पार्टनर के रूप में कार्य करने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। हमारी यही कोशिश रहेगी कि यह टूर्नामेंट दुनियाभर के ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट फैंस देखें।’

दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 17 अगस्त से होने जा रही है

बता दें, दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 17 अगस्त से होने जा रही है और इसका फाइनल मैच 8 सितंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के सभी मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। कुल 40 मैच आयोजित किए जाएंगे जिसमें पुरुष कैटेगरी में 33 मैच है जबकि 7 महिला कैटेगरी में।

कुल 6 टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी जिनके नाम है- साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स, पुरानी दिल्ली 6, सेंट्रल दिल्ल किंग्स, वेस्ट दिल्ली लायंस, ईस्ट दिल्ली राइडर्स और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर । चार महिला टीम में भी है जिनके नाम है- साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर, सेंट्रल दिल्ली क्वींस और ईस्ट दिल्ली राइडर्स। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और पुरानी दिल्ली 6 के बीच इस लीग का पहला मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली प्रीमियर लीग के सभी मुकाबले फ्री में जिओसिनेमा पर स्ट्रीम होंगे जबकि यह टेलीकास्ट स्पोर्ट्स18-2 पर होंगे।

আরো ताजा खबर

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...