

दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट एकेडमी ने अमेरिका में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए न्यू जर्सी में नया ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया है। यह अमेरिका में एकेडमी का दूसरा सेंटर है।
इससे पहले फ्रेंचाइजी ने सिएटल की थंडरबोल्ट्स क्रिकेट अकादमी के साथ मिलकर अपना पहला केंद्र शुरू किया था। इस नए कदम का उद्देश्य अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।
न्यू जर्सी स्थित दास क्रिकेट अकादमी के साथ मिलकर दिल्ली कैपिटल्स अब खिलाड़ियों को अपने तय कोचिंग मॉडल के अनुसार ट्रेनिंग देगी। दास क्रिकेट अकादमी पहले से ही 150 से अधिक युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देती है और उसके पास अपना खुद का क्रिकेट मैदान भी है। इससे खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और मैच खेलने की अच्छी सुविधा मिलती है।
इस साझेदारी के तहत खिलाड़ियों को आधुनिक कोचिंग, तकनीकी प्रशिक्षण और प्रदर्शन का नियमित मूल्यांकन मिलेगा। साथ ही उन्हें दिल्ली कैपिटल्स अकादमी के कैंप, विशेष स्किल प्रोग्राम और अन्य विकास कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा। इसका मकसद युवा खिलाड़ियों को शुरुआती स्तर से ही पेशेवर माहौल उपलब्ध कराना है।
दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा लक्ष्य
दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील गुप्ता ने कहा कि अमेरिका में क्रिकेट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और यह खेल के विकास के लिए बेहतरीन समय है। उन्होंने कहा कि दास क्रिकेट अकादमी के साथ मिलकर युवा खिलाड़ियों को उच्च स्तर की कोचिंग और आगे बढ़ने का स्पष्ट रास्ता दिया जाएगा। इससे भविष्य में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं।
युवा खिलाड़ियों के लिए खुले नए अवसर
दास क्रिकेट अकादमी के निदेशक सिद्धार्थ दास ने कहा कि यह साझेदारी अमेरिका में क्रिकेट खेलने वाले युवाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आई है। अब खिलाड़ियों को सिर्फ स्थानीय प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं रहना पड़ेगा। उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण, टूर्नामेंट और एक्सचेंज कार्यक्रमों का भी लाभ मिलेगा, जिससे उनके लिए प्रोफेशनल क्रिकेट तक पहुंचने का रास्ता आसान होगा।
इस नए केंद्र के साथ दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट अकादमी का वैश्विक नेटवर्क अब 15 केंद्रों तक पहुंच गया है। इनमें आठ केंद्र भारत में और सात विदेशों में हैं। फ्रेंचाइजी का लक्ष्य दुनिया के अलग-अलग देशों में युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर क्रिकेट की नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है।
27 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बुमराह और पंत की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट
अर्शदीप सिंह की चमक सकती है किस्मत, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में मिल सकता है मौका
NZ vs IND 3rd T20I Weather Report: क्या बारिश की भेंट चढ़ेगा तीसरा T20, जानें वेलिंगटन के मौसम का हाल 

