Skip to main content

ताजा खबर

दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लिश काउंटी क्रिकेट टीम हैम्पशायर में 1200 करोड़ रुपये में खरीदी 49% की साझेदारी

दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लिश काउंटी क्रिकेट टीम हैम्पशायर में 1200 करोड़ रुपये में खरीदी 49% की साझेदारी

Delhi Capitals ink historic deal with Hampshire County Cricket Club (Source X)

आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक जीएमआर ग्रुप ने इंग्लिश काउंटी क्रिकेट टीम हैम्पशायर के साथ 1200 करोड़ की एक शानदार डील साइन की है और 49% हिस्सा हासिल किया है। यह समझौता पहली बार हो रहा है जब कोई विदेशी निवेशक इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में उतरा है। बता दें कि, जीएमआर ग्रुप फिलहाल अभी हैम्पशायर में 49% हिस्सेदारी रखेगा, लेकिन भविष्य में उनके पास 51% हिस्सेदारी हासिल करने का विकल्प होगा ।

1200 करोड़ रुपये में साइन हुई है ब्लॉक बस्टर डील 

इस नई साझेदारी से जीएमआर को यूटिलिटा बाउल, हिल्टन होटल और क्रिकेट मैदान से सटे 18-होल वाले गोल्फ कोर्स पर नियंत्रण मिल गया है। क्रिकेट में जीएमआर के बढ़ते पोर्टफोलियो में पहले से ही आईपीएल, यूएई में आईएलटी20 और यूएसए में मेजर लीग क्रिकेट की टीमें शामिल हैं।

इस साल की शुरुआत में, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को निजीकरण के लिए 18 प्रथम श्रेणी काउंटियों से मंजूरी मिली थी। हैम्पशायर में जीएमआर ग्रुप का निवेश आईपीएल फ्रैंचाइजी द्वारा इंग्लिश काउंटी क्रिकेट टीम में निवेश करने का पहला उदाहरण है। ECB वित्तीय स्थिरता की तलाश कर रहा है, और द हंड्रेड का निजीकरण इसी रणनीति का हिस्सा है।

आईपीएल की इन फ्रेंचाइजियों ने दिखाई है इंग्लिश काउंटी में रुचि  

राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स जैसी अन्य आईपीएल फ्रैंचाइजियों ने इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में रुचि दिखाई है।एक सूत्र के हवाले से खबर थी कि,

“आईपीएल फ्रेंचाइजी की ओर से काफी दिलचस्पी दिखाई जाएगी क्योंकि उनके पास पैसा है और यह ईसीबी के लिए लंबे समय से वांछित वित्तीय स्थिरता हासिल करने का एक सुनहरा अवसर है।”

द हंड्रेड के फॉर्मेट में हो सकता है बदलाव 

खबर है कि द हंड्रेड के प्रारूप को संभवतः बदलने के बारे में चर्चाएँ चल रही हैं, टूर्नामेंट की ब्रांडिंग अपरिवर्तित रहने की उम्मीद है। लेकिन टी20 प्रारूप में बदलाव की प्रबल संभावना मानी जा रही है, हालाँकि अभी तक इसपर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

আরো ताजा खबर

26 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल के पहले क्वालिफायर में आज आरसीबी का सामना गुजरात से आईपीएल के जारी सीजन के प्लेऑफ मुकाबले आज 26...

RCB vs GT: क्या क्वालिफायर-1 में खेलेंगे फिल सॉल्ट? आरसीबी कैप्टन रजत पाटीदार ने दिया बड़ा अपडेट

Phil Salt (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। टीम के कप्तान रजत...

IPL प्लेऑफ के इतिहास में खेली गई ऑल-टाइम टॉप-5 सबसे बेहतरीन पारियां

Top 5 greatest IPL playoffs batting knocks of all time (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग ने अनगिनत यादगार पल दिए हैं, लेकिन असली खिलाड़ी की पहचान तो प्लेऑफ में...

IPL 2026, Eliminator: SRH बनाम RR एलिमिनेटर मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, Eliminator, SRH vs RR: match preview (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार, 27 मई को मुल्लांपुर...