Skip to main content

ताजा खबर

दिल्ली एयरपोर्ट पर इतना भव्य स्वागत देख सरप्राइज रह गए विराट कोहली, VIDEO हुआ वायरल

Virat Kohli (Image Credit-X)

टीम इंडिया बारबाडोस से भारत पहुंच चुकी है और यहां दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका जोरदार अंदाज में स्वागत किया गया है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) फैन्स की इतनी भारी संख्या को देखकर आश्चर्य रह गए। बस में बैठे हुए उन्होंने ऐसा रिएक्शन दिया कि वह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बता दें कि भारतीय टीम 15 घंटे की सफर के बाद स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली पहुंची है। यहां भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके अलावा फैन्स भी भारी संख्या में अपने विजेता खिलाड़ियों के स्वागत के लिए मौजूद रहें। पूरा एयरपोर्ट कोहली, कोहली के जयकारों से गूंज रहा था।

हालांकि, बस में आगे की सीट पर बैठे नजर आए विराट कोहली (Virat Kohli) इस जोरदार स्वागत से अभिभूत हो गए। उन्होंने बस में बैठे खिलाड़ियों की ओर इशारा किया और बताने का प्रयास किया कि बाहर कितनी संख्या में फैन्स मौजूद हैं। इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो-

Gentle reminder –

Virat Kohli won us a world cup after 11 years drought.pic.twitter.com/Y5HFPlkyad

— Sohel . (@SohelVkf) July 4, 2024

 

दिल्ली पहुंचने के बाद विराट कोहली ने अपने परिवार से भी मुलाकात की। उनकी बहन भावना कोहली और भाई विकास कोहली घर वापस आने पर उनका स्वागत करने के लिए आईटीसी मौर्या पहुंचे थे। वहीं पीएम मोदी के साथ मुलाकात के बाद टीम इंडिया मुंबई के लिए रवाना होगी और मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम के पास विजय परेड निकलेगी।

बता दें कि गुरुवार सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर भारतीय टीम की चार्टर्ड फ्लाइट दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इसके बाद सभी खिलाड़ी आईटीसी मौर्या होटल के लिए रवाना हुए। होटल पहुंचने के बाद भारतीय टीम का स्वागत किया गया। इस दौरान ढोल की थाप पर कप्तान रोहित शर्मा और स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव खुद को डांस करने से नहीं रोक पाए। दोनों ने जमकर भांगड़ा किया।

 

আরো ताजा खबर

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये

Hardik Pandya IPL Salary (image via X) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल करियर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी में से एक रहा है; वे एक अनकैप्ड...

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...