
Abhishek Sharma (Photo Source: Getty Images)
भारतीय युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने IndiGo Airlines की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया है। अभिषेक ने दिल्ली एयरपोर्ट के स्टाफ सदस्य पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। बल्लेबाज ने गुस्सा जाहिर करते हुए बताया कि समय पर पहुंचने के बावजूद फ्लाइट छूटने से उनकी छुट्टी का दिन बर्बाद हो गया।
सबसे खराब एयरलाइन अनुभव है- अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए लिखा,
“मुझे दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो के साथ सबसे खराब अनुभव हुआ और स्टाफ, खास तौर पर काउंटर मैनेजर सुष्मिता मित्तल का व्यवहार बिल्कुल अस्वीकार्य था। मैं सही काउंटर पर समय पर पहुंचा, लेकिन उन्होंने मुझे अनावश्यक रूप से दूसरे काउंटर पर भेज दिया। बाद में मुझे बताया गया कि चेक-इन बंद हो चुका है, जिससे मेरी फ्लाइट छूट गई। मेरे पास केवल एक दिन की छुट्टी थी, जो अब पूरी तरह बर्बाद हो गई है। इससे भी बदतर बात यह है कि वे आगे कोई मदद नहीं कर रहे हैं। यह अब तक का सबसे खराब एयरलाइन अनुभव है और सबसे खराब स्टाफ मैनेजमेंट है, जो मैंने कभी देखा है।”
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड का हिस्सा हैं अभिषेक
भारतीय टीम 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाली है। अभिषेक शर्मा स्क्वॉड का हिस्सा है और ऐसा लगता है कि उन्होंने कोलकाता में नेशनल टीम में जुड़ने से पहले अपने परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताने का प्लान बनाया था।
अभिषेक पंजाब के लिए विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में अच्छे फॉर्म में नजर आए। उन्होंने 8 मैचों में एक शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 467 रन बनाए। टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 12 मैचों में 23.27 के औसत, 171.81 की स्ट्राइक रेट से 256 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 8.38 की इकॉनमी से 3 विकेट भी लिए हैं।
IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा
IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ
आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!
14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

