Skip to main content

ताजा खबर

‘दिलचस्प और बहुत रोमांचक’ IND vs NZ दूसरे टेस्ट में वाशिंगटन सुंदर के स्पैल को लेकर आकाश चोपड़ा 

India vs New Zealand, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच, पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज 24 अक्टूबर, गुरूवार को खेल का पहला दिन समाप्त हुआ। तो वहीं पहले दिन टीम इंडिया की ओर से गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला।

गेंदबाजों के कमाल के प्रदर्शन के चलते न्यूजीलैंड की पहली पारी सिर्फ 259 रनों पर सिमट गई है। टीम इंडिया के लिए लंबे समय बाद टेस्ट मैच खेल रहे ऑलराउंडर वाॅशिंगटन सुंदर ने करियर बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 59 रन देकर 7 विकेट हासिल किए।

साथ ही अनुभवी गेंदबाज आर अश्विन ने 3 विकेट झटके। सुंदर के इस शानदार प्रदर्शन की अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं।

आकाश चोपड़ा ने की वाशिंगटन सुंदर की तारीफ

बता दें कि भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद, आकाश चोपड़ा ने कलर सिनेप्लेक्स पर कहा- यह बेहद प्रभावशाली, बहुत दिलचस्प और बहुत रोमांचक भी था, क्योंकि आप अचानक पैरा-ड्रॉप हो गए थे। आप इस सीरीज का हिस्सा नहीं थे और कोई वजह रही होगी कि आप वहां नहीं थे।

आकाश ने आगे कहा- चार अन्य स्पिनर पहले से ही मौजूद थे, लेकिन आपको अंदर लाया गया और खिलाया गया। शुरुआत अच्छी नहीं रही और आपके चयन पर कुछ और सवाल उठने लगे। हालांकि, फिर आपने अपना अंत बदल लिया। अंत बदलते ही कहानी पूरी तरह बदल गई, क्योंकि उन्होंने उस छोर से 7  विकेट हासिल किए थे।

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट, पहले दिन के खेल का हाल

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की पहली पारी भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने सिर्फ 259 रनों पर सिमट गई है। टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी में ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने करियर बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट नाम किए, तो आर अश्विन ने 3 विकेट लिए।

इसके बाद दिन की समाप्ति पर भारत ने पहली पारी में 11 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय शुभमन गिल 10* और यशस्वी जायसवाल 6* रन बनाकर मौजूद हैं, जबकि रोहित शर्मा बिना खाता खोले टिम साउदी के खिलाफ बोल्ड आउट हो गए।

আরো ताजा खबर

3 भारतीय टेस्ट गेंदबाज, जिन्हें वनडे टीम में मिल सकता है मौका; लिस्ट-ए रिकॉर्ड भी है शानदार

3 Test Bowlers Who Deserve an Opportunity in India’s ODI Setup (Image credit Twitter – X) Indian Test bowlers for ODIs: भारत का वनडे सेटअप 2027 वनडे वर्ल्ड कप को...

IND vs AFG: क्लीन स्वीप के बावजूद इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, अगली सीरीज से कट सकता है पत्ता

IND vs AFG: 3 Indian Players on the Chopping Block Following Afghanistan Series (image via X) Indian players dropped after IND vs AFG: हाल ही में भारत ने अफगानिस्तान के...

उपलब्धियों की लंबी लिस्ट के बाद भी यह सपना है अधूरा: राशिद खान ने करियर के सबसे बड़े लक्ष्य का किया खुलासा

Rashid Khan Names the One Dream Still Missing From His Career (image via getty) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने लगभग वह सब कुछ हासिल...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

India’s Cramped New Zealand Tour Schedule Forces Rest for Gill, Bumrah Ahead of Tests (image via getty) NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे ने टीम मैनेजमेंट के...