Skip to main content

ताजा खबर

“दिमाग काम नहीं करता क्या… कप्तानी छोड़ दो” Babar Azam को उनके ही साथी खिलाड़ी ने लताड़ा

Babar Azam. (Image Source: Twitter/X)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मैच रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 6 रनों से जीत हासिल की। ऐसे में अब पाकिस्तान के लिए सुपर-8 में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। इस हार के बाद पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी से लेकर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

जीत चुका मैच हार गई पाकिस्तान 

टी20 विश्व कप में भारत से पाकिस्तान की छह रन से हार के बाद बाबर आजम और उनके टीम की काफी आलोचना की जा रही है। भारत को 119 रनों पर रोकने के बावजूद जीत न पाने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। भारत के 120 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 12 ओवर के बाद 2 विकेट पर 72 रन बनाकर अच्छा खेल रहा था और क्रीज पर मोहम्मद रिजवान और फखर जमान मौजूद थे। लेकिन इसके बाद मैच का रुख धीरे-धीरे भारत की तरफ मुड़ गया।

अब मामला ऐसा खराब हो चुका है की पाकिस्तान के सुपर 8 में क्वालीफाई होने पर गहरा संकट छा गया है। इन आलोचनाओं के बीच पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शोएब मलिक ने बाबर आज से कप्तानी छोड़ने की अपील की है।

आपका (बाबर आजम) दिमाग अगर ऐसे समय में काम नहीं करेगा तो कब करेगा? शोएब मलिक 

 “मैं लंबे समय से कह रहा हूं कि कृपया कप्तानी छोड़ दें। आप एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और आप तभी अपनी क्लास दिखा पाएंगे जब आपके ऊपर कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी नहीं होगी। अगर बाबर कप्तानी से दूर रहते हैं, तो यह उनके लिए अच्छा होगा।”

“लोग बाबर और रिजवान के स्ट्राइक रेट के बारे में बात करते रहते हैं, इसलिए आप सैम अयूब को लेकर आए। 120 रन बनाने थे। आप कल अपना स्ट्राइक रेट सुधारने की कोशिश क्यों कर रहे थे? हर तरह से मंच तैयार था। अगर एक लीडर और बल्लेबाज के तौर पर, इस तरह की परिस्थितियों में आपका दिमाग काम नहीं करता है, तो यह कब काम करेगा?”

আরো ताजा खबर

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

IND vs SL Tests 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X) भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार...