Skip to main content

ताजा खबर

दिग्गज गायिका आशा भोसले के साथ एमएस धोनी की तस्वीर वायरल, पोती Zanai ने की थी शेयर

दिग्गज गायिका आशा भोसले के साथ एमएस धोनी की तस्वीर वायरल पोती Zanai ने की थी शेयर

Zanai Bhosle shares a photo with MS Dhoni

दिग्गज गायिका आशा भोसले की पोती Zanai भोसले ने अनंत-राधिका की शादी से एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें एमएस धोनी व उनकी पत्नी साक्षी के साथ वह और उनकी दादी नजर आ रही हैं। बता दें कि अनंत-राधिका की शादी 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हुई। इस समारोह में दुनिया भर की कई जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद थीं।

वहीं इस शादी समारोह में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी परिवार संग शामिल हुए थे। उन्होंने शादी समारोह में खूब एन्जॉय किया और बॉलीवुड सेलिब्रटी के साथ डांस करने का उनका कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ।

16 जुलाई को आशा भोसले की पोती Zanai भोसले ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में कैप्टन कूल के साथ तस्वीर साझा की। इसमें उनकी दादी और साक्षी धोनी भी दिखाई दे रही हैं। साथ में लिखा, “Quite a moment!” उनके इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैन्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

ये रही Zanai की इंस्टाग्राम स्टोरी

आपको बता दें कि अनंत-राधिका की शादी समारोह में धोनी के अलावा अन्य कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हुए थे। इसमें दिग्गज सचिन तेंदुलकर, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या समेत कई खिलाड़ी थे।

धोनी फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। सीएसके को 5 खिताब जीताने वाले धोनी ने आईपीएल 2024 शुरू होने से एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी और इसके बाद से ही अंदाजा लगाया जाने लगा कि यह शायद उनका आखिरी सीजन होगा। बहरहाल, धोनी ने अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अब देखना है कि क्या धोनी आगामी आईपीएल सीजन में बतौर खिलाड़ी दिखाई देते हैं या नहीं।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: भारतीय टीम के लिए गुड न्यूज! ऋषभ पंत की वापसी लगभग तय; 12 नवंबर को होगा फिटनेस टेस्ट

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टीम में वापसी को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज...

सहवाग के बेटे आर्यवीर ने खेली 160 रनों की दमदार पारी; गिल और मयंक अग्रवाल के खास क्लब में हुए शामिल

Aaryavir Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।...

IPL 2027: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बड़े ट्रेड को BCCI की हरी झंडी, डील हुई पक्की

IPL 2027: Hardik Pandya Set for Punjab Kings Move as BCCI Clears Direct Swap for MI’s Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली...

10 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IPL 2027: हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिली हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बीच आईपीएल ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिल गई...