Skip to main content

ताजा खबर

दिग्गजों के हाथों में दिखी ट्रॉफी खास, BGT से जुड़ा ये पल रहेगा सभी को हमेशा याद

Matthew Hayden And Zaheer Khan (Image Credit- Instagram)

BGT यानी की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का क्रेज फैन्स के बीच गजब का है, कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि फैन्स को इंडिया-पाकिस्तान मैच से ज्यादा BGT देखना ज्यादा पसंद है। वहीं अब सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच शुरू हो गया है, ऐसे में ये मैच शुरू होने से पहले इस खास ट्रॉफी के साथ दो दिग्गज खिलाड़ी नजर आए और अब वो वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

गाबा टेस्ट मैच के पहले दिन निराशा लगी हाथ

वहीं BGT का तीसरा टेस्ट मैच आज से गाबा में शुरू हुआ है, लेकिन दोनों टीमों के अलावा फैन्स को पहले ही दिन निराशा हाथ लगी है। जहां बारिश के कारण कुछ ही ओवर का खेल हो पाया और बाकी का पूरा दिन रद्द करना पड़ा। वहीं पहले दिन 13.2 ओवर का खेल हुआ और इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 28 रन बनाए। ऐसे में देखना अहम होगा की क्या 4 दिन में इस मैच का नतीजा निकल पाता है या नहीं।

BGT, क्रिकेट के दो दिग्गज और ये नजारा…

*गाबा टेस्ट मैच शुरू होने से पहले मैदान पर देखने को मिला खास नजारा।
*Matthew Hayden और Zaheer Khan ने ली मैदान पर शानदार एंट्री।
*इस दौरान दोनों दिग्गजों के हाथ में थी BGT यानी की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी।
*जैसे ही दोनों ट्रॉफी के साथ आए मैदान पर, फैन्स मचाने लगे जमकर शोर।

Matthew Hayden ने BGT को लेकर ये वीडियो किया शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Matthew Hayden (@haydos359)

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर सामने आया ये पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

फिलहाल बराबरी पर चल रही है ये सीरीज

जी हां, इस बार टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच BGT के तहत 5 टेस्ट मैचों की सीरीज है, जिसके दो मैच हो चुके हैं। पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया ने जीता था, तो दूसरा टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था और सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। वहीं तीसरा टेस्ट मैच जारी है, तो चौथा टेस्ट मैच 26 तारीख से शुरू होगा और आखिरी टेस्ट मैच 3 जनवरी से खेला जाएगा। साथ ही ये टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए WTC के फाइनल में जाने के लिहाज से काफी ज्यादा ही अहम रहने वाली है।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...