
Rohit Sharma and Virat Kohli (Image credit Twitter – X)
भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली इस साल होने वाली दलीप ट्रॉफी 2026 में हिस्सा नहीं लेंगे। पिछले कुछ समय से फैंस उम्मीद कर रहे थे कि दोनों दिग्गज घरेलू क्रिकेट में फिर से मैदान पर दिखाई दे सकते हैं, लेकिन अब यह लगभग साफ हो गया है कि ऐसा नहीं होगा। दलीप ट्रॉफी का नया सीजन 23 अगस्त से शुरू होने जा रहा है, लेकिन इसमें रोहित और विराट का नाम शामिल नहीं है।
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद नहीं बची खास वजह
रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों एक साल पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। दलीप ट्रॉफी फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट है और ऐसे में दोनों के लिए इसमें खेलने का कोई खास कारण नहीं माना जा रहा है। अब दोनों सिर्फ वनडे क्रिकेट में भारत के लिए खेल रहे हैं, जबकि आईपीएल में भी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
हालांकि, पिछले घरेलू सीजन में दोनों खिलाड़ियों ने विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लिया था। विराट ने दिल्ली और रोहित ने मुंबई की ओर से खेलते हुए शानदार शतक लगाए थे। इससे फैंस को उम्मीद थी कि वे दलीप ट्रॉफी में भी नजर आ सकते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।
विराट कोहली ने अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मुकाबला जनवरी 2025 में रणजी ट्रॉफी के दौरान दिल्ली की ओर से रेलवे के खिलाफ खेला था। उस मैच में वह पहली पारी में सिर्फ छह रन बना सके थे। वहीं रोहित शर्मा ने रणजी ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से जम्मू-कश्मीर के खिलाफ अपना अंतिम फर्स्ट क्लास मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 3 और 28 रन बनाए थे।
दूसरी ओर, 29 जुलाई को घोषित वेस्ट ज़ोन की टीम में भी रोहित शर्मा का नाम शामिल नहीं किया गया। इस टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे। टीम में सरफराज खान, पृथ्वी शॉ, शार्दुल ठाकुर और तुषार देशपांडे जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
रोहित शर्मा और विराट कोहली आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत के लिए खेले थे। अब दोनों दिग्गज 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू वनडे सीरीज में भारतीय टीम की जर्सी में एक बार फिर मैदान पर उतरते नजर आएंगे। फैंस को उसी सीरीज में इन दोनों स्टार खिलाड़ियों की अगली झलक देखने का इंतजार रहेगा।
IND vs WI: बेंगलुरु टी20 के लिए भुवनेश्वर कुमार की सरप्राइज एंट्री! अर्शदीप सिंह की चोट के बाद मिला मौका
SM Trends: 16 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
“रील के चक्कर में ठुक जाओगे” – युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने ली पैपराजी की चुटकी, वीडियो इंटरनेट पर छाया
IND vs WI 2026, 5th T20I: भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

