Skip to main content

ताजा खबर

दलीप ट्रॉफी से पहले Suryakumar Yadav हुए Injured, टेस्ट टीम में वापसी हुई मुश्किल

Suryakumar Yadav (Image Credit- X)

भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को बुची बाबू टूर्नामेंट में तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) इलेवन के खिलाफ मैच में मुंबई के लिए फील्डिंग करते समय हाथ में चोट लग गई। हालांकि उनकी ये चोट कितनी गंभीर है इसका अभी तक कोई अंदाजा नहीं लग पाया है, लेकिन 5 सितंबर से शुरू होने वाले दलीप ट्रॉफी के साथ यह चोट उनके लिए चिंता का सबब बन सकती है। अगर SKY की ये चोट गंभीर होती है तो भारत की टेस्ट टीम में उनकी वापसी का रास्ता कठिन हो सकता है।

बता दें कि 2023 के शुरुआत में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने के बाद सूर्या को टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। हालांकि अब वह 5 सितंबर से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी में रेड बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने के लिए उतरने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही सूर्या चोटिल हो गए। अब वो बांग्लादेश सीरीज के जरिए टेस्ट टीम में वापसी करने की कोशिश कर रहे थे।

टेस्ट क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं सूर्यकुमार यादव

19 सितंबर से शुरू होने वाली बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले होने वाली दलीप ट्रॉफी में सूर्यकुमार यादव समेत और अन्य सीनियर खिलाड़ी भी खेलने वाले हैं। जो इस टूर्नामेंट में खुद को साबित कर बांग्लादेश सीरीज में जगह बनाने को देख रहे हैं। सूर्या के पास भी यह सुनहरा मौका है। लेकिन उसके लिए उनका फिट होना बहुत जरूरी है। अगर वो आगामी दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो सूर्य की टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं।

33 साल के सूर्यकुमार यादव ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 82 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान खेली गई 137 पारियों में उन्होंने 5628 रन बनाए हैं। सूर्या का औसत 43 का रहा है। उनके बल्ले से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 14 शतक और 29 अर्धशतक देखने को मिले हैं। इसके अलावा सूर्या ने भारत के लिए एकमात्र टेस्ट मैच खेला है, जिसमें उन्होंने सिर्फ 8 रन बनाए थे।

टेस्ट सीरीज के बाद भारत को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए भी सूर्यकुमार यादव का फिट होना काफी अहम है क्योंकि वह टीम के कप्तान हैं और इस फॉर्मेट में टीम के मुख्य बल्लेबाज भी।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...