Skip to main content

ताजा खबर

दर्द में कराह रहे मिस्बाह उल हक को देखते रहे शोएब मलिक, रॉबिन उथप्पा ने फिर जो किया वो वीडियो हुआ वायरल

WCL (Pic Source X)

IND vs PAK WCL Final: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के फाइनल में भारत और पाकिस्तान दोनों आमने-सामने थे। यह मैच 13 जुलाई को बर्मिंघम में खेला गया था। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था तो वहीं, वेस्टइंडीज को हराकर पाकिस्तान टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी।

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पाकिस्तान ने शोएब मलिक की 41 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट पर 156 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए थे। जवाब में टीम इंडिया ने भी अंबाती रायडू के अर्धशतक की बदौलत 19.1 ओवर में पांच विकेट पर 159 रन बनाए और पांच विकेट व पांच गेंदों के शेष रहते मुकाबला जीत लिया।

मिस्बाह उल हक की मदद करने के लिए आगे आए रॉबिन उथप्पा

जब पाकिस्तान बल्लेबाजी कर रही थी तो 17वें ओवर में हैमस्ट्रिंग खींच जाने की वजह से मिस्बाह रिटायर्ड हर्ट दिए गए और उन्हें क्रीज छोड़कर जाना पड़ा। हैमस्ट्रिंग की वजह से मिस्बाह काफी दर्द में थे और वह लड़खड़ाते हुए पवेलियन वापस जा रहे थे।

उनके साथ खिलाड़ी शोएब मलिक बस उन्हें देख रहे थे और उनकी मदद करने को आगे नहीं आए। पाकिस्तान की तरफ से एक फिजियो उन्हें वापस ले जा रहा था, तभी रॉबिन उथप्पा दौड़कर उनके पास गए और उन्हें कंधा दिया।

इसके बाद वह ड्रेसिंग रूम से मदद का इशारा करते हुए भी देखें गए। एक ओर जहां शोएब मलिक अपने साथी खिलाड़ी को बस दूर से देख रहे थे वहीं, रॉबिन उथप्पा का दौड़कर जाना और मिस्बाह की मदद करने का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे स्पिरिट ऑफ गेम का परफेक्ट उदाहरण बता रहे हैं। आइए देखें

Spirit of Cricket moment in Birmingham 🧡#IndvPakonFanCode #WCLonFanCode pic.twitter.com/l3iBarnGwU

— FanCode (@FanCode) July 13, 2024

IND vs PAK WCL Final: भारत बना WCL का चैंपियन 

157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। अंबाती रायडू इस मुकाबले में अर्धशतक लगाने में कामयाब हुए। उन्होंने 166.66 के स्ट्राइक रेट से पांच चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, गुरकीरत सिंह मान दो चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। इस मुकाबले में यूसुफ पठान ने 30 रन बनाए। वहीं, युवराज 15 और इरफान पांच रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए आमिर ने दो विकेट चटकाए जबकि सईद अजमल, वहाब रियाज और शोएब मलिक को एक-एक विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

3 श्रीलंकाई खिलाड़ी जो भारत के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं

3 Sri Lanka players (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। दोनों टीमों के लिए...

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...