
RSA vs AFG (Photo Source: Getty Images)
दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में जगह पक्की की। त्रिनिदाद में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम फाइनल में पहुंच गई है। वर्ल्ड कप इतिहास में यह पहली बार है जब साउथ अफ्रीका ने फाइनल में जगह बनाई है। वहीं दूसरी तरफ इस हार के साथ अफगानिस्तान का सपना टूट गया।
अफगानी टीम का सफर सेमीफाइनल तक काफी शानदार रहा लेकिन दक्षिण अफ्रीका के सामने टीम बिल्कुल बेबस नजर आई। अफगानिस्तान की टीम इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.5 ओवर में मात्र 56 रन बनाकर सिमट गई। जवाब में प्रोटियाज टीम ने इस टार्गेट को 9वें ओवर में ही आसानी से हासिल कर लिया। अफ्रीका फाइनल मुकाबले में सेमीफाइनल-2 जीतने वाले भारत या इंग्लैंड में से किसी से 29 जून को भिड़ेगा।
SA vs AFG पहले सेमीफाइनल मैच का हाल
मैच की बात करें तो अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो पूरी तरह से गलत साबित हुआ। टीम को पहले ही ओवर में पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज बिना खाता खोले आउट हो गए। दूसरे सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान भी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बाकी बल्लेबाज भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए।
गुलबदीन नायब ने सिर्फ 9 रन बनाए और अजमतुल्लाह ओमरजई 10 रन बनाकर आउट हुए। ओमरजई अपनी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद नबी खाता तक नहीं खोल सके। करीम जनत और कप्तान राशिद खान ने 8-8 रन बनाए। अफगानिस्तान को 13 रन एक्स्ट्रा के तौर पर मिले।
अफ्रीकी टीम की गेंदबाजी की बात करें तो मार्को यानसेन ने 3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिए। कगिसो रबाडा ने 14 रन देकर 2 और एनरिक नॉर्ट्जे ने 3 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 2 विकेट झटके। तबरेज शम्सी ने भी सिर्फ 6 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। क्विंटन डी कॉक सिर्फ 5 रन बनाकर दूसरे ही ओवर में आउट हो गए। हालांकि इसके बाद एडेन मार्करम (23) और रीजा हेंड्रिक्स (29) ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई।
T20 World Cup 2026: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में लगाया जीत का चौका, नीदरलैंड को 17 रनों से हराया
IND vs NED: शिवम दुबे को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया!
T20 World Cup 2026: भारत बनाम नीदरलैंड मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
T20 WC 2026: नीदरलैंड को 17 रनों से हराकर, ग्रुप ए में टाॅप पर पहुंचा भारत, देखें मैच 36 के बाद ताजा पाॅइंट्स टेबल 

