Skip to main content

ताजा खबर

दक्षिण अफ्रीका ने अपना सुपर 8 का अभियान धमाकेदार तरीके से किया शुरू, USA को दी करारी शिकस्त

दक्षिण अफ्रीका ने अपना सुपर 8 का अभियान धमाकेदार तरीके से किया शुरू, USA को दी करारी शिकस्त

South Africa Team (Pic Source-X)

आज यानी 19 जून को एंटीगुआ में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज की। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिका के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 194 रन बनाए। टीम की ओर से शानदार सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 74 रनों की तूफानी पारी खेली।

क्विंटन डी कॉक ने अमेरिका के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। बता दें, दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत इस मैच में इतनी अच्छी नहीं हुई थी और रीजा हेंड्रिक्स 11 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे। हालांकि, 16 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद क्विंटन डी कॉक और कप्तान एडन मार्करम के बीच दूसरे विकेट के लिए 110 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। उन्होंने यह साझेदारी मात्र 61 गेंदों में की।

क्विंटन डी कॉक के अलावा कप्तान एडन मार्करम ने 32 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 46 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। डेविड मिलर अमेरिका के खिलाफ पहली गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 36* रनों की आक्रामक पारी खेली, जबकि Tristan Stubbs ने 20* रनों का योगदान दिया।

USA की ओर से हरमीत सिंह ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि Saurabh Netravalkar ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिका के खिलाफ 18 रनों से जीत दर्ज की

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन ही बना पाई। टीम की ओर से Andries Gous ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 80* रनों की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

अमेरिका के साथ सबसे निराशाजनक बात यह थी कि उनकी शुरुआत इस मैच में काफी खराब हुई थी। टीम ने 11.1 ओवर में अपने पांच विकेट 76 रन पर खो दिए थे। लेकिन एंड्रीज गौस ने पारी को संभाल लिया। गौस के अलावा हरमीत सिंह ने 38 रनों का योगदान दिया, जबकि स्टीवन टेलर ने 24 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट झटके।


 

5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जिन्होंने डेब्यू IPL मैच में ठोकी हाफ सेंचुरी
 
IPL 2024: इन 11 विदेशी खिलाड़ियों ने लिए करोड़ों रुपये लेकिन हुए फ्लॉप
 
IPL 2024: आईपीएल के 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 खिलाड़ी
 
आईपीएल इतिहास के 5 सबसे तेज गेंदबाज
 
आईपीएल 2024 में सभी 10 टीमों के हेड कोच कौन हैं?
 
चिन्नास्वामी में RCB के खिलाफ किस टीम ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच
 
IPL 2024: RCB के 3 पूर्व खिलाड़ी जो SRH में मचा रहे तबाही
 
4 खिलाड़ी जिन्होंने खेले हैं 500 से ज्यादा टी20 मैच
 
MS Dhoni: बतौर CSK कप्तान धोनी के लाजवाब रिकार्ड
 
IPL 2024 शुरू होने से पहले किन टीमों के कप्तान बदले गए

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...