Skip to main content

ताजा खबर

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट से निराशाजनक खबर आई सामने, तीन पूर्व खिलाड़ी मैच फिक्सिंग घोटाले में आरोपी के रूप में किए गए गिरफ्तार

Thami Tsolekile, Lonwabo Tsotsobe, and Ethy Mbhalati (Pic Source-X)

दक्षिण अफ्रीका के तीन पूर्व क्रिकेटर्स थामी त्सोलेकिल, लोनवाबो त्सोत्सोबे और एथी म्भालाती को अक्टूबर 2016 में मैच फिक्सिंग घोटाले में आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया था। तीनों खिलाड़ियों को क्रमश: 18, 28 और 29 नवंबर को घोटाले में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

इन तीनों ही पूर्व खिलाड़ियों को टी20 राम स्लैम चैलेंज 2015/16 में मैच फिक्सिंग घोटाले में फंसाया गया था। डीपीसीआई की गंभीर भ्रष्टाचार जांच यूनिट की जांच के बाद इनकी गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा पहली जांच तब शुरू हुई जब क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की भ्रष्टाचार रोधी यूनिट को 2016 में पूर्व खिलाड़ी गुलाम बोदी के बारे में कुछ संदिग्घ गतिविधियों की रिपोर्ट मिली थी। जांच के बाद पता चला कि बोदी ने तीन स्थान ने टी20 मैच के परिणाम को ठीक करने के लिए कई खिलाड़ियों से बातचीत की थी।

इनसाइडस्पोर्ट्स के मुताबिक कर्नल मोगले ने कहा कि, ‘Tsolekile और Tsotsobe दोनों पर भ्रष्ट गतिविधियों को रोकथाम और मुकाबला अधिनियम 2004 (PRECCA) की धारा 15 के तहत भ्रष्टाचार के पांच मामलों का आरोप लगाया गया था। वह दोनों आज यानी 29 नवंबर 2024 को प्रोटीन स्पेशलाइज्ड कमर्शियल क्राइम कोर्ट में पेश हुए जहां उनके मामले को खुलासे के लिए 26 फरवरी 2025 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।’

बता दें कि, तीन आरोपियों में से केवल लोनवाबो त्सोत्सोबे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दक्षिण अफ्रीका के लिए भाग ले चुके हैं जबकि बाकी दो खिलाड़ियों ने सिर्फ घरेलू क्रिकेट में ही भाग लिया है।

दक्षिण अफ्रीका टीम इस समय श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है

बता दें कि, दक्षिण अफ्रीका टीम इस समय श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच इस समय डरबन में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका टीम तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक काफी मजबूत स्थिति में है। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 191 रन बनाए जिसके जवाब में श्रीलंका टीम 42 रन पर ऑलआउट हो गई।

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी को 5 विकेट पर 366 रन पर घोषित कर दिया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 103 रन पर पांच विकेट खो दिए हैं और उन्हें 413 रनों की और जरूरत है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...