Skip to main content

ताजा खबर

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों की शेफाली वर्मा ने लगाई जमकर क्लास, Chepauk स्टेडियम में बेहतरीन सलामी बल्लेबाज ने जड़ा रिकॉर्डतोड़ दोहरा शतक

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों की शेफाली वर्मा ने लगाई जमकर क्लास Chepauk स्टेडियम में बेहतरीन सलामी बल्लेबाज ने जड़ा रिकॉर्डतोड़ दोहरा शतक

Shafali Verma (Pic Source-X)

इस समय भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट मैच खेल रही है। इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

भारतीय टीम के लिए अभी तक उनका यह फैसला सफल साबित हुआ है और टीम की ओर से शानदार सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने दोहरा शतक जड़ा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शेफाली वर्मा ने 197 गेंदों में 23 चौके और 8 छक्कों की मदद से 205 रनों की तूफानी पारी खेली। शेफाली वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

यही नहीं यह महिला टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक है। बता दें, शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने इस एकमात्र टेस्ट मैच में काफी अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 292 रन की तूफानी साझेदारी की। स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा का काफी अच्छा साथ दिया और 149 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। स्मृति मंधाना के आउट होने के बाद भी शेफाली वर्मा ने एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला और अपना दोहरा शतक पूरा किया।

यह बेहतरीन सलामी बल्लेबाज का टेस्ट क्रिकेट का सर्वाधिक स्कोर भी है। शेफाली वर्मा ने पांच मैच की 9 पारी में अभी तक 60.33 के औसत से 543 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे हैं मैच में शेफाली वर्मा ने Jemimah Rodrigues के साथ भी काफी अच्छी साझेदारी की और तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की बहुमूल्य साझेदारी की।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शेफाली वर्मा ने एकमात्र टेस्ट में जड़ा शतक

शेफाली वर्मा दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी है जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मिताली राज के नाम था। शेफाली वर्मा की इस पारी की तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा की है।

फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे हैं मैच में भारतीय टीम इस समय काफी अच्छी स्थिति में है। अगर दक्षिण अफ्रीका को इस मैच में वापसी करनी है तो उन्हें भारतीय टीम के विकेट जल्द से जल्द देने होंगे और बल्लेबाजी से भी कमाल का प्रदर्शन दिखाना होगा।

আরো ताजा खबर

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में कप्तान के तौर पर वापसी के लिए तैयार बेन स्टोक्स – रिपोर्ट्स

ENG vs NZ: Ben Stokes (image via getty) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले वापसी कर सकते हैं,...

“इस एक वजह से मैंने खुदकुशी नहीं की” – स्पॉट फिक्सिंग विवाद पर श्रीसंत का बड़ा खुलासा

S Sreesanth (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए एक भावुक खुलासा किया है। उन्होंने...

‘क्या तुममें हिम्मत है? भज्जी, मैं आपको चुनौती देता हूं’ – श्रीसंत ने हरभजन सिंह को दिया बॉक्सिंग का ओपन चैलेंज

Sreesanth throws open boxing challenge to Harbhajan Singh amid renewed ‘slapgate’ row (image via X) आईपीएल 2008 का कुख्यात “स्लैपगेट” विवाद लोगों की यादों से मिटने का नाम नहीं ले...

IND vs AFG 2026, 3rd ODI: भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs AFG, 3rd ODI: Match Preview (image via Getty) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा और सीरीज का आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 20 जून 2026 को शुक्रवार को चेन्नई...