Skip to main content

ताजा खबर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए तस्कीन अहमद, इस शानदार गेंदबाज को मिला मौका

Taskin Ahmed. (Image Source: BCB)

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 24 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही थी। ढाका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।

हालांकि दूसरे टेस्ट से पहले बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। बेहतरीन तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद को दूसरे टेस्ट में आराम दिया गया है जबकि उनकी जगह खालिद अहमद को टीम में शामिल किया गया है। बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत 29 अक्टूबर से चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में हो रही है। बांग्लादेश टीम चट्टोग्राम के लिए 26 अक्टूबर को रवाना होगी।

चयनकर्ता ने तस्कीन अहमद को लेकर कहा कि, ‘तस्कीन अहमद हमारे सभी फॉर्मेट के क्रिकेटर हैं और हमें अब अपने घर से बाहर 50 दिनों के लिए खेलने जाना है। बांग्लादेश टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ भी हमें सीरीज में भाग लेना है। हमें अभी काफी लंबा दौरा करना है और इसी वजह से हम तस्कीन को रेस्ट देना चाहते हैं। खालिद अहमद को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है।’

यह रही बांग्लादेश की दूसरे टेस्ट की टीम:

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शादमान इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, मोमिनुल हक शौराब, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), जाकेर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, हसन महमूद, नाहिद राणा, हसन मुराद, सैयद खालिद अहमद।

दो मैच की टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है

पहले टेस्ट की बात की जाए तो बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 106 रन बनाए थे। टीम की ओर से पहली पारी में महमुदुल हसन जॉय ने 30 रनों की पारी खेली थी जबकि तेजूल इस्लाम ने 16 रन बनाए थे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 308 रन बनाए थे। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज Kyle Verreyne ने 114 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी जबकि वियान मुल्डर ने 54 रनों का योगदान दिया था।

मेजबान अपनी दूसरी पारी में 307 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम की ओर से मेहदी हसन मिराज ने 97 रन बनाए जबकि जाकेर अली ने 58 रनों का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच को 7 विकेट रहते अपने नाम किया। दूसरे मैच में बांग्लादेश को बेहतरीन प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...