Skip to main content

ताजा खबर

दक्षिण अफ्रीका की हार से WTC प्वॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया का दबदबा मजबूत; भारत की क्या है स्तिथि?

WTC 2025-27 points table (Image credit Twitter - X)
WTC 2025-27 points table (Image credit Twitter – X)

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मंगलवार, 13 अक्टूबर को डरबन के किंग्समीड मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से करारी शिकस्त दी।

इस जीत के साथ पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं, इस हार से दक्षिण अफ्रीका को पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।

ऑस्ट्रेलिया ने 214 रनों से दर्ज की शानदार जीत

डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत से ही मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी। टीम ने दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 421 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। हालांकि, मेजबान टीम की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही और पूरी टीम दूसरी पारी में 206 रनों पर सिमट गई।

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने अर्धशतक लगाकर संघर्ष किया, लेकिन दूसरे बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान मजबूत कर लिया है। टीम ने मौजूदा चक्र में 11 मुकाबलों में नौ जीत दर्ज की हैं और उसका जीत प्रतिशत 81.82 है।

वहीं, दक्षिण अफ्रीका हार के बाद दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक गई है। टीम का जीत प्रतिशत 80 से घटकर 60 हो गया है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

पांचवें स्थान पर मौजूद है भारतीय टीम

भारतीय टीम फिलहाल WTC 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। भारत ने अब तक 11 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें पांच जीत, चार हार और दो ड्रॉ शामिल हैं। टीम का जीत प्रतिशत 51.52 है।

भारत को अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। यह सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम होगी। अगर भारत दोनों मुकाबले जीतने में सफल रहता है, तो पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति बेहतर कर सकता है।

আরো ताजा खबर

हैदराबाद में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? जानिए राजीव गांधी स्टेडियम के आंकड़े

India’s T20I Record at Hyderabad (image via getty) India’s T20 record at Hyderabad: हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, खेल के सबसे छोटे फॉर्मैट में ‘मेन इन ब्लू’ (भारतीय टीम)...

IPL स्टेकहोल्डर्स के साथ BCCI की बैठक स्थगित, प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में शामिल होंगे बोर्ड ऑफिशियल्स

BCCI Postpones IPL Conclave Ahead of Landmark 20th Season (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी हाई-प्रोफाइल आईपीएल बैठक को टाल दिया है, जो 15 अक्टूबर, 2026...

AFG vs BAN: ‘यह ड्रॉ जीत के बराबर है’ – अफगानिस्तान के जुझारू प्रदर्शन पर बोले रहमत शाह

AFG vs BAN: Rahmat Shah Hails Afghanistan’s Gritty Test Resilience Against Bangladesh (image via X) मंगलवार, 13 अक्टूबर को अबू धाबी के जायेद क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले...

IND vs WI 4th T20I, Weather Report: क्या हैदराबाद में बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा?

IND vs WI 4th T20I: Weather Report (image via getty) भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा टी20आई मैच 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी...