Skip to main content

ताजा खबर

दंग रह जाएंगे आप Bhuvneshwar Kumar का ये वीडियो देख, हार नहीं मानी है इस गेंदबाज ने

Bhuvneshwar Kumar (Image Credit- Instagram)

एक वक्त था जब Bhuvneshwar Kumar अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखा देते थे, उनकी स्विंग ने कई खिलाड़ियों की नाक में दम किया है। लेकिन अब वक्त पूरी तरह बदल चुका है, भुवी को भारतीय टीम से खेले काफी साल हो गए हैं लेकिन उसके बाद भी ये गेंदबाज कड़ी मेहनत करने में लगा है।

फिर से अपनी पुरानी टीम में लौट आए Bhuvneshwar Kumar

IPL में Bhuvneshwar Kumar कई सालों से SRH टीम से खेल रहे थे, लेकिन अब ये रिश्ता खत्म हो गया है। जहां मेगा ऑक्शन में भुवी की घर वापसी हो गई है, ऐसे में ये खिलाड़ी अपनी पुरानी टीम यानी की RCB में वापसी कर चुका है। जहां ऑक्शन में RCB टीम ने इस गेंदबाज को 10 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदा था, ऐसे में अब एक बार फिर से भुवी विराट कोहली के साथ खेलते हुए नजर आएंगे।

Bhuvneshwar Kumar क्या कड़ी मेहनत कर रहे हैं

*तेज गेंदबाज Bhuvneshwar Kumar आगामी IPL सीजन की तैयारियों में जुट गए हैं।
*जहां रफ्तार के सौदागर ने अपनी तैयारियों का नजारा इंस्टा रील के जरिए दिखाया है।
*इस दौरान भुवी GYM में अलग-अलग वर्क आउट करते दिखे, सुपर फिट नजर आए।
*वहीं भारी वजन उठाने के अलावा काफी उछल-कूद कर रहा था ये खिलाड़ी।

GYM में वर्कआउट करते हुए Bhuvneshwar Kumar

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhuvneshwar Kumar (@imbhuvi)

कुछ समय पहले ये तस्वीरें शेयर की थी इस तेज गेंदबाज ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhuvneshwar Kumar (@imbhuvi)

मुश्किल लग रही है टीम इंडिया में वापसी

भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2022 में खेला था, उसके बाद उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। ऐसे में अब भुवी का इंंटरनेशनल करियर खत्म नजर आ रहा है, जिसका कारण है युवा गेंदबाजों का टीम इंडिया में आना है और सेलेक्टर्स भी ज्यादा से ज्यादा युवा गेंदबाजों को हर प्रारूप में मौके देने में लगे हैं। वैसे भुवी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2018 में खेला था, तो आखिरी वनडे और टी20 मैच साल 2022 में खेला था। भुवी अपनी स्विंग के अलावा Death Overs में गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते थे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: SRH vs PBKS, Match 49: हैदराबाद बनाम पंजाब मैच में बन सकते हैं ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स

SRH vs PBKS (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 49वां मैच एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होने जा रहा है।...

IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरू नहीं अब अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच, नए प्लेऑफ शेड्यूल की हुई घोषणा

Narendra Modi Stadium (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज 6 मई बुधवार को आईपीएल के जारी सीजन के प्लेऑफ शेड्यूल की घोषणा, आधिकारिक तौर पर...

IPL 2026, Match 50: एलएसजी बनाम आरसीबी मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

RCB vs LSG (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल सीजन का एक और रोमांचक मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होने जा रहा है। आईपीएल 2026...

6 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: एकतरफा मुकाबले में सीएसके ने डीसी को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के...