Skip to main content

ताजा खबर

थाणे में 1 लाख दर्शकों की क्षमता वाला नया क्रिकेट स्टेडियम बनाने पर विचार कर रहा है MCA: रिपोर्ट्स 

थाणे में 1 लाख दर्शकों की क्षमता वाला नया क्रिकेट स्टेडियम बनाने पर विचार कर रहा है MCA: रिपोर्ट्स 

Mumbai Cricket Association (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया टीम के कुछ सदस्य मुंबई स्थित महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचे थे, जहां पर उनका सत्कार और सम्मान किया गया। इन खिलाड़ियों में मुंबई के नरीमन पाॅइंट से वानखेडे स्टेडियम तक ऐतिहासिक विक्ट्री परेड में शामिल कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव और शिवम दूबे मौजूद रहे।

इन खिलाड़ियों से महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनविस समेत बाकी पदाधिकारियों ने मुलाकात की। तो वहीं इस दौरान फडनविस ने अपने सीनियर शिंदे से राज्य में एक लाख से अधिक बैठने की क्षमता वाला एक विश्व स्तरीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने के विचार पर विचार करने का अनुरोध किया, जिससे यह देश के सबसे बड़े स्टेडियमों में से एक बन सके।

तो वहीं अब इस नए स्टेडियम के निर्माण को लेकर कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलेपमेंट को-ऑपरेशन (MSRDC) के पास 50 एकड़ जमीन देने के लिए टेंडर की अर्जी दी है, जो ठाणे के अमाने गांव में स्थित है।

इस मीडिया रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट्स के अनुसार- MCA एक बड़े 1 लाख क्षमता वाला क्रिकेट स्टेडियम बनाने पर विचार कर रहा है, जो अमाने में लगभग 50 एकड़ खुली भूमि पर फैला हुआ है। यह ठाणे से 26 किमी दूर और वानखेड़े स्टेडियम से 68 किमी दूर है। MCA ने भूमि अधिग्रहण के लिए महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) द्वारा जारी खुली निविदा भर दी है। एसोसिएशन महाराष्ट्र सरकार से मंजूरी का इंतजार कर रही है।

यह स्टेडियम एमसीए अध्यक्ष अमोल काले (जिनका 10 जून को न्यूयॉर्क में निधन हो गया) का एक ड्रीम प्रोजेक्ट था। इस नए स्टेडियम में दो मैदानों सहित सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिस पर इंटरनेशनल मैचों के साथ फर्स्ट क्लास मैच भी खेले जा सकेंगे।

गौरतलब है कि इस समय मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पास वानखेड़े के अलावा डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी स्टेडियम है, जहां पर इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। हालांकि, ब्रेबाॅर्न स्टेडियम भी मुंबई में मौजूद है, जहां पर कुछ बड़े मैच खेले गए हैं, पर इसका संचालन क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) द्वारा किया जाता है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...