Skip to main content

ताजा खबर

तो क्या सीधा चैंपियन ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे मोहम्मद शमी? इरफान पठान ने भारतीय तेज गेंदबाज को लेकर रखा अपना पक्ष

तो क्या सीधा चैंपियन ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे मोहम्मद शमी? इरफान पठान ने भारतीय तेज गेंदबाज को लेकर रखा अपना पक्ष

Irfan Pathan and Mohammed Shami (Pic Source-Twitter)

पूर्व खिलाड़ी इरफान खान का मानना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट मोहम्मद शमी को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहती है और अनुभवी तेज गेंदबाज को तभी खेलते हुए देखा जाएगा जब वो पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। बता दें कि, इस समय टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज खेल रही है।

इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया था जिसको टीम इंडिया ने 7 विकेट से अपने नाम किया। टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। पहले टी20 मैच में मोहम्मद शमी को प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया है। मैच से पहले शानदार तेज गेंदबाज को अभ्यास सत्र में भी जमकर पसीना बहाते हुए देखा गया था। हालांकि पहले मैच में उन्हें टीम में जगह नहीं मिली।

इरफान पठान ने एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कहा कि, ‘आप एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं और सभी को अपने शरीर के लिमिट के बारे में पता है। चाहे कुछ भी हो जाए मोहम्मद शमी टीम मैनेजमेंट को हमेशा सच्चा फीडबैक देता है और उसके बाद ही फैसले लिए जाते हैं। उच्च स्तर में रिकवरी समय लेती है खासतौर पर तब जवाब लगातार क्रिकेट खेल रहे होते हैं। मुझे भरोसा है कि शमी और टीम मैनेजमेंट तेज गेंदबाज को लेकर सही फैसला लेंगे।’

टीम इंडिया को अब इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी20 25 जनवरी को खेलना है

पहले टी20 जीतने के बाद टीम इंडिया ने 5 मैच की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 25 जनवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। भले ही चेन्नई के पिच पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती है लेकिन इस मैच में मोहम्मद शमी को भी मेजबान अपनी प्लेइंग XI में शामिल जरूर करना चाहेगा।

यह देखना भी बेहद जरूरी होगा कि मोहम्मद शमी आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कैसा प्रदर्शन करते हैं जिसकी शुरुआत 19 फरवरी से पाकिस्तान और UAE में हो रही है। इससे पहले मोहम्मद शमी ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

আরো ताजा खबर

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...

न्यूजीलैंड बनाम भारत 5वें T20 मुकाबले में क्या बारिश करेगी मजा किरकिरा? जानें मौसम रिपोर्ट के बारे में 

Hamilton Seddon Park (Image Credit- Twitter X) Hamilton Seddon Park Weather Report: न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मुकाबला 1 नवंबर...