Skip to main content

ताजा खबर

तो क्या श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के बाद श्रेयस अय्यर की BCCI के केंद्रीय अनुबंध में हो जाएगी वापसी?

तो क्या श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के बाद श्रेयस अय्यर की BCCI के केंद्रीय अनुबंध में हो जाएगी वापसी

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter)

बेहतरीन बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को काफी लंबे समय के बाद भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इस समय खेले जा रहे श्रीलंका और भारत के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में श्रेयस अय्यर को भी प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है।

हालांकि इस पहले वनडे से पहले श्रेयस अय्यर ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल फरवरी में खेला था। उन्होंने राजकोट में खेले गए दूसरे टेस्ट में हिस्सा लिया था। हालांकि इसके बाद उन्हें इस वजह से टेस्ट टीम से बाहर कर दिया क्योंकि बेहतरीन बल्लेबाज उस समय फॉर्म में नहीं थे। यही नहीं रणजी ट्रॉफी 2024 में ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी कि श्रेयस अय्यर को मुंबई टीम की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा लेकिन शानदार खिलाड़ी ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के कुछ मुकाबलों में हिस्सा नहीं लिया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यह बात साफ कर दी थी कि अगर कोई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भारतीय घरेलू क्रिकेट में हिस्सा नहीं ले रहा है तो उन्हें बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से हटा दिया जाएगा। श्रेयस अय्यर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ और उन्हें बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से हटा दिया गया। हालांकि श्रेयस अय्यर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को फाइनल में जीत दिलाई।

श्रेयस अय्यर को केंद्रीय अनुबंध में वापस अपना नाम शामिल करने के लिए क्या करने की जरूरत है?

केंद्रीय अनुबंध के खिलाड़ियों की घोषणा करते समय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यह बात साफ कर दी थी कि एक खिलाड़ी को कम से कम 3 टेस्ट, 8 वनडे और 10 टी20 मुकाबले, 1 अक्टूबर 2023 से सितंबर 30, 2024 के बीच में खेलने बेहद जरूरी है। इसके बाद खिलाड़ी अपने आप ही ग्रेड सी में शामिल हो जाएंगे।

श्रेयस अय्यर इस चक्र का अपना पहला वनडे मैच खेल रहे हैं और उन्हें अभी 7 वनडे मुकाबले और खेलने जरूरी है। यही नहीं अगर उन्हें केंद्रीय अनुबंध में फिर से शामिल होना है तो तीन टेस्ट और 10 टी20 मुकाबले भी बेहतरीन खिलाड़ी को खेलने होंगे। भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ इस मैच के बाद सिर्फ दो वनडे और खेलने हैं और फिर अगले चक्र के शुरू होने से पहले टीम दो टेस्ट मैच खेलेगी। श्रेयस अय्यर को केंद्रीय अनुबंध में वापस आने के लिए अगले चक्र का इंतजार करना होगा।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 10 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) इंडिया ए के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान, भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक बहुत ही प्यारे अंदाज से सबका दिल जीत लिया।...

2028 से 12 टीमों का हो सकता है IPL, पुणे और वडोदरा के नाम पर चल रही चर्चा

IPL Set to Expand to 12 Teams by 2028; Pune and Vadodara Emerge as Frontrunners (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का रोमांच आने वाले समय में...

घरेलू टी20 क्रिकेट में संजू सैमसन की वापसी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में करेंगे केरल की अगुवाई

Captain Sanju Samson Back at the Helm for Kerala in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन एक बार फिर घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए...

NZ vs IND: वनडे सीरीज में शुभमन गिल ने आखिरी बार क्यों की कप्तानी? जानिए वजह

NZ vs IND 2026: Shubman Gill (image via getty) हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे इंटरनेशनल में शुभमन गिल ने भारतीय टीम की कप्तानी की (दुर्भाग्य से, लगातार बारिश...