Skip to main content

ताजा खबर

‘तेरी टीम में जगह नहीं बनती’ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान बाबर आजम को ट्रोल करते हुए पाकिस्तानी फैंस 

Babar Azam (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर हुए दूसरे टी20 मैच में कुछ पाकिस्तानी फैंस, अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) को जमकर ट्रोल करते हुए नजर आए हैं। आजम को ट्रोल करते हुए वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

गौरतलब है कि साल 2024 में खेले गए 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 30 वर्षीय खिलाड़ी ने 132.66 के स्ट्राइक रेट से कुल 666 रन बनाए हैं। बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान को आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लीग स्टेज से ही बाहर होना पड़ा था।

तो वहीं अब क्रिकेट फैंस बाबर पर अपना गुस्सा निकालते हुए नजर आए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैचों में स्टैंड्स में बैठे कुछ फैंस बाबर को जमकर ट्रोल करते हुए कहते हुए नजर आए कि ‘तेरी टी20 टीम में जगह नहीं बनती है।’

देखें सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो

Pakistan fans disrespecting Babar Azam in Sydney. “Teri jagah nahin banti T20 team mein” 👎🏼👎🏼👎🏼

This is not acceptable at all. He’s our former captain and he’s our pride. Sharam karo sab. Stay strong, @babarazam258 🇵🇰♥️https://t.co/MbI4GHytMw

— Farid Khan (@_FaridKhan) November 17, 2024

साथ ही बता दें कि पूर्व कप्तान बाबर आजम को इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान की टेस्ट टीम से भी ड्राॅप कर दिया गया था। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन के बाद, बाबर को टीम मैनेजमेंट ने बाहर करने का फैसला किया।

बाबर की जगह टीम में कामरान गुलाम को खिलाया गया, जिन्होंने डेब्यू ही मैच में शतक लगाकर अपनी जगह टेस्ट टीम में पक्की कर ली। रेड बाॅल क्रिकेट में यह बाबर आजम के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

दूसरी ओर, टेस्ट के अलावा टी20 में भी बाबर का बल्ला फिलहाल नहीं चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दो टी20 मैचों में बाबर सिर्फ 6 रन ही बना पाए हैं। तो वहीं टी20 सीरीज से पहले खत्म हुई वनडे सीरीज में बाबर का प्रदर्शन 37, 15* और 28* रन था।

इसके अलावा बाबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी व्हाइट सीरीज के लिए भी पाकिस्तानी टीम में शामिल नहीं किया गया है। अब जबकि चैंपियंस ट्राॅफी 2025 काफी नजदीक है, और बाबर का पाकिस्तानी टीम के लिए व्हाइट बाॅल फाॅर्मेट में प्रदर्शन ना कर पाना, कहीं पीसीबी के लिए आने वाले समय में सिरदर्द ना बन जाए।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: 5वें टी20 मैच भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, किए 2 बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर...

मिचेल सैंटनर को जैकब डफी पर बड़ा भरोसा, बोले- ‘अब वही होंगे हमारी गेंदबाजी के लीडर’

Mitchell Santner(Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज जैकब डफी पर पूरा...

ENG vs IND: सीरीज गंवाने के बाद भारतीय खेमे में हलचल, कोचिंग स्टाफ के कई सदस्यों के इस्तीफा देने की खबर: रिपोर्ट्स

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) आयरलैंड में निराशाजनक प्रदर्शन और इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20आई सीरीज हारने के बाद, खबर है कि बीसीसीआई राष्ट्रीय टीम के सपोर्ट स्टाफ...

ना कोहली, ना सचिन: लॉर्ड्स के मैदान पर ये अनोखा कारनामा करने वाली पहली भारतीय बनीं हरमनप्रीत कौर

Harmanpreet Kaur achieves historic all-format milestone at Lord’s (image via getty) शुक्रवार, 10 जुलाई को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन, भारतीय महिला...