
Kuldeep Sen (Image Credit- Instagram)
एक समय था जब Kuldeep Sen ने अपनी रफ्तार से घरेलू क्रिकेट और IPL में छाप छोड़ी थी, जिसके बाद इस तेज गेंदबाज की टीम इंडिया में एंट्री हो गई थी। लेकिन कुलदीप जिस तेजी से टीम इंडिया में आए थे, उसकी तेजी से उनकी टीम से छुट्टी भी हो गई थी। वहीं अब ये खिलाड़ी भारतीय टीम में वापसी के प्रयास कर रहा है और सेन की कुछ तस्वीरें इस समय वायरल हो रही है।
कितने मैच खेले थे Kuldeep Sen ने?
Kuldeep Sen की पहली बार टीम इंडिया में एंट्री साल 2022 में हुई थी, जहां बांग्लादेश के खिलाफ हुई सीरीज के लिए इस खिलाड़ी को भारतीय टीम में चुना गया था। इस दौरान कुलदीप ने टीम इंडिया से एक वनडे मैच भी खेला था, जहां अपने डेब्यू मैच में तेज गेंदबाज ने 2 विकेट लिए थे और उसके बाद उनको एक भी मौका नहीं मिला।
भगवान की भक्ति में लगे हैं आज-कल Kuldeep Sen
*तेज गेंदबाज Kuldeep Sen ने अपनी कुछ खास तस्वीरें शेयर की है इंस्टग्राम पर।
*जहां इन तस्वीरों में कुलदीप सेन नजर आए Kashi Vishwanath मंदिर में।
*साथ ही इन तस्वीरों में कुलदीप के गले में माला थी, साथ ही उन्होंने तिलक लगा रखा था।
*उनके साथी गेंदबाज यश दयाल ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा है- हर हर महादेव।
Kuldeep Sen ने ये खास तस्वीरें शेयर की हैं
A post shared by Kuldeep Sen (@150kuldeep)
डेब्यू मैच से तेज गेंदबाज की कुछ तस्वीरें
A post shared by Kuldeep Sen (@150kuldeep)
अब नई आईपीएल टीम में नजर आएंगे कुलदीप
IPL में RR टीम से कुलदीप सेन ने कुछ सीजन काफी ज्यादा शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उनकी सीधे टीम इंडिया में एंट्री हुई थी। लेकिन अब उसी राजस्थान टीम ने कुलदीप को रिलीज कर किया मेगा ऑक्शन से पहले, ऐसे में अब कुलदीप पर कोई नई टीम दाव लगाएगी और देखना अहम होगा की नई टीम से इस खिलाड़ी को कितने मौके मिलते हैं। वैसे कुलदीप पहले मध्यप्रदेश की टीम से घरेलू क्रिकेट खेलते थे, उसके बाद वो Tamil Nadu की टीम में आ गए।
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग
BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

