Skip to main content

ताजा खबर

“तुम हमेशा मेरे छोटे भाई हो और रहोगे…”, ऋषभ पंत को लेकर पार्थ जिंदल ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Rishabh Pant & Parth Jindal (Photo Source: X)

भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 2016 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। आईपीएल 2025 में पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे, फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ में खरीदा है। ऋषभ आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। आगामी सीजन में पंत LSG की कप्तानी कर सकते हैं।

इस बीच, दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने दिल्ली में पंत को खुश रखने की हरसंभाव कोशिश की, लेकिन आखिर में ऐसा नहीं हो सका। पार्थ जिंदल इस बात से काफी ज्यादा दुखी है कि ऋषभ अब उनकी टीम का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि, उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में वह अपने छोटे भाई से फिर मिलेंगे।

ऋषभ पंत तुम हमेशा DC में रहोगे- पार्थ जिंदल

पार्थ जिंदल ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करते हुए लिखा,

ऋषभ, तुम हमेशा मेरे छोटे भाई हो और रहोगे – मैं तुम्हें अपने दिल की गहराइयों से प्यार करता हूं और मैंने यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश की है कि तुम खुश रहो और तुम्हारे साथ अपने परिवार की तरह व्यवहार किया है। तुम्हें जाते हुए देखकर मुझे बहुत दुख हो रहा है और मैं इसे लेकर बहुत इमोशनल हूं। तुम हमेशा DC में रहोगे और मुझे उम्मीद है कि एक दिन हम फिर से मिल सकेंगे। ऋषभ, हर चीज के लिए शुक्रिया और याद रखो कि हम हमेशा तुमसे प्यार करेंगे – अच्छा खेलो चैंप, दुनिया तुम्हारे कदमों में है। Delhi Capitals की ओर से हम सभी की ओर से शुभकामनाएं – जब तुम DC के खिलाफ खेलोगे, उसके अलावा मैं हमेशा तुम्हारा उत्साहवर्धन करूंगा और तुम्हारे लिए सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करूंगा।

To Rishabh @RishabhPant17 you are and will always remain my younger brother – from the bottom of my heart I love you and I have tried everything to make sure you are happy and have treated you like my family. I am very sad to see you go and I am very emotional about it. You will…

— Parth Jindal (@ParthJindal11) November 26, 2024

ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 11 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 148.93 की स्ट्राइक रेट से 3284 रन भी बनाए हैं। उन्होंने चार साल तक फ्रेंचाइजी की कप्तानी की लेकिन एक भी बार टीम को ट्रॉफी नहीं जिता सकें।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...

लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

Virat Kohli and Eknath Shinde (Image credit Twitter – X) Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री...

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...