Skip to main content

ताजा खबर

तीसरे वनडे में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, क्या अर्शदीप को मिलेगा मौका??

तीसरे वनडे में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, क्या अर्शदीप को मिलेगा मौका??

IND vs ENG (Photo Source: Getty Images)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारतीय टीम को तैयारियों का जायजा लेने के लिए सिर्फ एक मौका बचा है। भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार (12 फरवरी) को तीसरे वनडे में रोहित शर्मा प्लेइंग 11 में 3 बदलाव कर सकते हैं। वह चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को आजमाना चाहेंगे। ऐसे में ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है।

अन्य बदलावों की बात करें तो इसके अलावा श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने दोनों मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की। केएल राहुल नंबर 6 पर खेले हैं। दोनों मैचों में जब वह बल्लेबाजी के लिए आए तो भारत को जीत के लिए बेहद कम रनों की जरूरत थी लेकिन फिर भी वो बैटिंग में फ्लॉप रहे। अब टीम मैनेजमेंट राहुल की जगह ऋषभ पंत को आजमा सकता है। इसका एक कारण लेंफ्ट हैंड राइट हैंड कॉम्बिनेशन भी है, जो गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद काफी देखने को मिला है। इसी वजह से अक्षर को राहुल से ऊपर खिलाया जा रहा है।

यह भी पढ़े:- “आपको शायद यशस्वी जयसवाल की आवश्यकता नहीं होगी”- आकाश चोपड़ा ने दिया हैरान करने वाला बयान

IND vs ENG: कुलदीप और वरुण में से किसी एक को मिल सकता है मौका

दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में तीसरे वनडे में उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है, जो वरुण चक्रवर्ती के कारण दूसरे वनडे से बाहर थे। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में वरुण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है। रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल के दमदार प्रदर्शन के कारण एक ही स्पेशलिस्ट स्पिनर प्लेइंग 11 में होगा। यानी वरुण या कुलदीप में से एक ही खेलेगा, लेकिन दोनों के लिए गेम टाइम जरूरी है।

अर्शदीप सिंह को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में चुना गया है, लेकिन वह ज्यादा वनडे खेले नहीं हैं। चोट से वापसी करने के बाद शमी को 2 मैच में मौका मिला है, ऐसे में इस मैच में अर्शदीप को मौका मिल सकता है। इसके अलावा हर्षित राणा को आजमा लिया गया है। इसके साथ ही इस मैच में हर्षित को भी मौका मिल सकता है।

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर,केएल राहुल/ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा/कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह/मोहम्मद शमी।

আরো ताजा खबर

CSK प्लेयर रिटेंशन से पहले मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात करेंगे नए हेड कोच जहीर खान

CSK Coach Zaheer Khan Set to Consult MS Dhoni Ahead of IPL Retention Cut-Off (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच जहीर खान, मुंबई में एमएस धोनी...

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में जारी तीसरे टी20आई मैच में...

WPL Auction: रिलीज करने का फैसला न बन जाए भूल! इन 5 खिलाड़ियों को छोड़ पछताएंगी टीमें

5 Released Players Franchises Might Regret Letting Go Ahead of WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) डब्ल्यूपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले, विमेंस प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों...

NZ vs IND 2026: तीसरे T20 मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं ईशान किशन? यहां जानें वजह 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है।...