Skip to main content

ताजा खबर

तीन भारतीय अभिनेता जो युवराज सिंह की बायोपिक में लीड रोल निभाते हुए नजर आ सकते हैं

Yuvraj Singh. (Photo by Boris Streubel/Getty Images for Laureus)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक और 83 मूवी के बाद अब भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह की बायोपिक की भी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। टी-सीरीज ने इस बात की घोषणा आज यानी 20 अगस्त को की।

बता दें, युवराज सिंह को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। भारत की आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप की जीत में युवराज सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यही नहीं आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007 के इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में युवराज सिंह ने एक ओवर में छह छक्के जड़े थे।

2011 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान युवराज सिंह कैंसर की जंग से लड़ रहे थे लेकिन उसके बावजूद उन्होंने क्रिकेट मैदान नहीं छोड़ा और इस पूरे टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन अभिनेताओं के बारे में जो आगामी बायोपिक में युवराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

1- आयुष्मान खुराना

Ayushmann Khurrana. (Photo Source: Twitter)

आयुष्मान खुराना काफी प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता है। उन्होंने कई हिट फिल्म दी है और वो युवराज सिंह की भूमिका को काफी अच्छी तरह से बड़े पर्दे पर निभा सकते हैं। बता दें, आयुष्मान खुराना भी चंडीगढ़ से हैं।

आयुष्मान खुराना ने अंधाधुन, ड्रीम गर्ल और कई ब्लॉकबस्टर मूवीज की है और उन्होंने कई अवार्ड भी अपने नाम किए हैं। आयुष्मान खुराना को युवराज सिंह की भूमिका में देखने के लिए कई लोग बेताब होंगे।

2- रणबीर कपूर

Ranbir Kapoor (Pic Source-X)

रणबीर कपूर की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। उन्होंने संजू मूवी में संजय दत्त की महत्वपूर्ण भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई थी।

हाल ही में युवराज सिंह ने भी इस बात पर हामी भरी थी कि अगर उनके ऊपर बायोपिक बनती है तो रणबीर कपूर उनकी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभा सकते हैं। उन्होंने कहा था कि, ‘मैंने हाल ही में एनिमल मूवी देखी और मुझे लगता है कि रणबीर कपूर मेरी बायोपिक के लिए बिल्कुल सही अभिनेता होंगे। लेकिन यह डायरेक्टर के ऊपर है कि वो किसको यह भूमिका में देखना चाहते हैं। हम इस पर जरूर काम करेंगे और बहुत जल्द अच्छी खबर सबके सामने रखेंगे।’

3- विकी कौशल

Vicky Kaushal. (Photo Source: Twitter)

विकी कौशल भी काफी जाना माना नाम है और उन्होंने भी कई हिट फिल्म दी है। विकी कौशल ने ‘सैम बहादुर’ मूवी में इंडियन आर्मी के सैम मानेकशॉ की भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई थी।

यही नहीं अब विकी कौशल मराठा Emperor छत्रपति संभाजी महाराज की भी भूमिका बड़े पर्दे में निभाते हुए नजर आएंगे। विकी कौशल की मूवीज के भी कई लोग दीवाने रहे हैं।

আরো ताजा खबर

स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड के टेस्ट कोच के तौर पर ब्रेंडन मैकुलम की जगह लेने को तैयार 

Stephen Fleming (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज रहे स्टीफन फ्लेमिंग, इंग्लैंड टेस्ट टीम में ब्रेंडन मैकुलम की जगह कोच बनने के...

सितंबर में भारत की मेजबानी कर सकता है बांग्लादेश, BCB प्रेसिडेंट तमीम इकबाल की बीसीसीआई से बातचीत जारी 

Tamim Iqbal (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के नए अध्यक्ष तमीम इकबाल को उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही सितंबर 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम की बांग्लादेश...

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले इस भारतीय ने संन्यास लेकर फैंस को चौंकाया

Ajinkya rahane and rishabh pant (Image Credit- Twitter X) हाल में ही बीसीसीआई द्वारा श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया।...

30 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी भारतीय क्रिकेट टीम के...