Skip to main content

ताजा खबर

“तीन घटिया शॉट” – पूर्व कोच ने चौथे टेस्ट में हार के बाद इन 3 भारतीय बल्लेबाजों की आलोचना की

“तीन घटिया शॉट” – पूर्व कोच ने चौथे टेस्ट में हार के बाद इन 3 भारतीय बल्लेबाजों की आलोचना की

Ravi Shastri (Photo Source: Getty Images)

IND vs AUS: मौजूदा BGT 2024-25 के दौरान मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को करारी हार का सामना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने चौथे टेस्ट में MCG में 184 रनों की शानदार जीत के बाद श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है। इस बीच पूर्व टीम इंडिया कोच रवि शास्त्री ने मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में टीम इंडिया की हार के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत पर कड़ी आलोचना की है।

रवि शास्त्री ने क्यों तीनों खिलाड़ियों पर साधा निशाना?

62 वर्षीय शास्त्री ने विशेष रूप से दूसरी पारी में इन तीनों खिलाड़ियों के आउट होने की वजहों पर नाराजगी जताई, जो टीम के पतन का मुख्य कारण बना। रवि शास्त्री के मुताबिक यह 3 शॉट थे बेहद खराब-

1. कोहली के आउट होने का वही पैटर्न जारी रहा, जिसमें वे ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर शॉट खेलने की कोशिश में आउट हुए।

2. रोहित शर्मा एक फ्लिक शॉट खेलते हुए मिचेल मार्श को कैच दे बैठे और फिर से सिंगल-फिगर स्कोर पर आउट हो गए।

3. ऋषभ पंत ने पुल शॉट खेलने की कोशिश में लॉंग-ऑन पर कैच देकर अपना विकेट खोया जिस समय टीम को विकेट बचाने की काफी जरूरत थी।

रवि शास्त्री के मुताबिक यह 3 खराब शॉट्स मैच का टर्निंग पॉइंट रहे जिसने भारत को हार की ओर तेजी से धकेला

रोहित शर्मा के कारण टीम इंडिया की समस्याएं और बढ़ गई: रवि शास्त्री 

डेली टेलीग्राफ में अपने कॉलम में लिखते हुए, शास्त्री ने कहा कि टीम इंडिया की समस्याएं उनके कप्तान की खराब फॉर्म के कारण और बढ़ गई हैं। शास्त्री ने इंडियन एक्सप्रेस के माध्यम से कहा-

“दूसरी पारी में जो 3 खराब शॉट खेले गए जो भारत में चर्चा का विषय बनेंगे, जिनमें दो वरिष्ठ खिलाड़ी और एक युवा खिलाड़ी शामिल हैं। तीनों ने बेहद लापरवाह शॉट खेले। स्थिति और खराब तब हो जाती है जब इनमें से एक आउट उस कप्तान का हो, जो पहले से ही खराब फॉर्म में हो। एक ओर कमिंस बतौर कप्तान अपने खेल को 8 या 9 के स्तर तक ले जाते हैं और उनके समकक्ष रोहित शर्मा बिल्कुल विपरीत स्थिति में होते हैं, तो यह टीम के लिए और मुश्किलें पैदा करता है।”

আরো ताजा खबर

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...