Skip to main content

ताजा खबर

तिहरा शतक बनाने के बावजूद टीम इंडिया से ड्रॉप हुए थे करुण नायर, सेलेक्शन न होने से परेशान होकर उठाया था यह हैरतअंगेज कदम

तिहरा शतक बनाने के बावजूद टीम इंडिया से ड्रॉप हुए थे करुण नायर, सेलेक्शन न होने से परेशान होकर उठाया था यह हैरतअंगेज कदम

Karun Nair (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज करुण नायर ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पांचवें टेस्ट मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 303* रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी। उन्होंने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की और इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों पर दबाव डाला था।

उनके इसी पारी की वजह से टीम इंडिया ने इस मुकाबले को एक पारी और 75 रन से अपने नाम किया था। हालांकि, इसके बाद करुण नायर को अंतरराष्ट्रीय टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया और फिर उनकी टीम में वापसी नहीं हो पाई।

अब हाल में करुण नायर ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए विदर्भ को इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचाया है। इस बीच करुण नायर ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बड़ा खुलासा किया है।

करुण नायर ने कहा कि, ‘मैंने एक ही टूर्नामेंट में कभी भी पांच शतक नहीं बनाए हैं। इस समय मैं बहुत ही अच्छे फॉर्म में हूं। मुझे ऐसा लगता है कि मैं एक ही तरीके से बल्लेबाजी कर रहा हूं और मुझे खुशी है कि मैं अपनी टीम की जीत में योगदान दे रहा हूं।

हमारा अभियान अभी तक काफी अच्छा रहा है और अब टूर्नामेंट का अंतिम लेग शुरू हो रहा है। सभी खिलाड़ी आने वाले मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहते हैं। महाराष्ट्र के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में हम जीत दर्ज करना चाहेंगे।’

विदर्भ को अब महाराष्ट्र के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलना है

बता दें कि, विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में विदर्भ को महाराष्ट्र के खिलाफ दूसरा सेमीफाइनल मैच खेलना है, जिसकी शुरुआत 16 जनवरी से हो रही है। यह मैच वडोदरा के कुटुंबी स्टेडियम में खेला जाएगा। करुण नायर ने पिछली छह पारियों में 5 शतक बनाए हैं। उन्होंने 112*, 44*, 163*, 111*, 112 और 122 रनों की पारी खेली है। महाराष्ट्र के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी शानदार बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘मैं हमेशा ही शांत रहता हूं, लेकिन उस समय मुझे बहुत ही बुरा लगा था जब मैंने टीम इंडिया की ओर से भाग लेते हुए 303* रन बनाए थे। 2002 का मेरा पोस्ट अचानक से मैंने लिखा था। उस समय मुझे बहुत ही निराशा हुई थी, क्योंकि कर्नाटक की ओर से मैंने कई सालों तक भाग लिया, लेकिन टीम में मुझे जगह नहीं मिली।’

আরো ताजा खबर

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...

आप एक वर्ल्ड कप जीतते हैं, तो आपको जीत की लत लग जाती है और आप एक और जीतना चाहते है: जेमिमा रोड्रिग्स 

Jemimah Rodrigues (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 50 ओवर का वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues), जारी...

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच मां का फोन आते ही रुके नीतीश कुमार रेड्डी, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के बाद एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल...