Skip to main content

ताजा खबर

सिलेक्टर्स के रडार पर हैं करुण नायर, क्या इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिलेगा मौका?

सिलेक्टर्स के रडार पर हैं करुण नायर, क्या इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिलेगा मौका?

Karun Nair (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-3 से हार के बाद टीम इंडिया को काफी ज्यादा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर बल्लेबाजों का खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बन चुका है।

इस बीच, हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, विराट और रोहित के पिछले कुछ टेस्ट सीरीज में फ्लॉप रहने के कारण कुछ घरेलू खिलाड़ी चयन समिति के रडार पर आ गए हैं, जिसमें विद्रभ के खिलाड़ी करुण नायर भी शामिल हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में हैं करुण नायर

करुण नायर ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला 2017 में खेला था। वह वीरेंद्र सहवाग के बाद भारत के लिए तिहरा शतक जड़ने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 303 रन बनाए थे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने सिर्फ तीन टेस्ट खेले और चार पारियों में 54 रन बनाए।

करुण नायर इस वक्त जारी विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह अब तक 6 पारियों में 664 के औसत से 664 रन बना चुके हैं, जिसमें पांच शतक शामिल हैं। नायर टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक ही बार आउट हुए हैं। राजस्थान के खिलाफ पिछले मुकाबले में शतक ठोक बल्लेबाज ने अपनी टीम विद्रभ को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है। टीम अब 16 जनवरी को महाराष्ट्र का सामना करेगी।

विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार फॉर्म करुण नायर के लिए एक अच्छा संकेत है, जो 13 महीने पहले दिसंबर 2022 में अपने करियर के एक बुरे दौर से गुजर रहे थे, उन्होंने एक इमोशनल ट्वीट कर मौका भी मांगा था। नायर ने लिखा था, “प्रिय क्रिकेट, मुझे एक और मौका दो।”

घरेलू क्रिकेट में ऐसा है करुण नायर का औसत

करुण नायर 2017 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव नहीं है। लेकिन फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उनके आंकड़े बेहतरीन है। फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उनका औसत 48.64 और लिस्ट-ए में 40-17 का है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 29 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट गुरू दिवंगत रमाकांत आचरेकर को लेकर एक पोस्ट शेयर की है।...

“वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को दिया मौका

R Ashwin Predicts India’s XI for Galle Test, Includes Maiden Call-Up Pick (image via X) श्रीलंका के खिलाफ भारत की आने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले, पूर्व...

क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद, अभी तक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक भी इंटरनेशनल...

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...