Skip to main content

ताजा खबर

तिरुपति बालाजी के दरबार में पहुंची भारतीय महिला टीम, खिलाड़ियों ने की भगवान की पूजा-अर्चना

indian women team (Pic Source-X)

भारतीय महिला टीम ने हाल ही में साउथ अफ्रीका को एकमात्र टेस्ट मैच में 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। अब इस जीत के बाद टीम तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंची है। जहां उन्होंने मंदिर में भगवान तिरुपति बालाजी की पूजा-अर्चना की, जिसका वीडियो सामने आया है।

बता दें कि ANI ने इसका एक वीडियो साझा किया है, जिसमें महिला खिलाड़ियों को मंदिर परिसर के अंदर जाते हुए देखा जा सकता है। उनके साथ में सुरक्षाकर्मियों के अलावा मंदिर के कुछ पदाधिकारी भी नजर आते हैं। सभी खिलाड़ियों ने पूरी आस्था के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया।

यहां देखें वीडियो

#WATCH | Andhra Pradesh: Members of India’s women’s Cricket team visit and offer prayers at the Tirupati Balaji Temple. pic.twitter.com/ElSmgacdQP

— ANI (@ANI) July 3, 2024

 

वनडे और एकमात्र टेस्ट मैच के बाद टी-20 सीरीज भी खेली जाएगी

इससे पहले भारतीय महिला टीम ने एकमात्र टेस्ट मैच में चौथे दिन 37 रनों के लक्ष्य को बिना कोई विकेट खोए ही हासिल कर लिया। इस मैच में टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी पहली पारी 603 रन बनाकर घोषित कर दी थी। शेफाली वर्मा ने दोहरा शतक लगाया और 205 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा स्मृति मंधाना ने भी बल्ले से कमाल करते हुए 149 रन बनाए थे।

वहीं ऋचा घोष ने 86 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 69 रनों का योगदान दिया था। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की पहली पारी 266 रनों पर सिमट गई। इस तरह साउथ अफ्रीकी टीम को फालोऑन का सामना करना पड़ा। दूसरी पारी में कप्तान वोल्वाडार्ट ने 122 रन और सुने लुस ने 109 रनों की पारी खेली। इसके बावजूद अफ्रीका 373 के स्कोर तक ही पहुंच सकी।

दूसरी पारी में भारत को 37 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया। स्नेह राणा ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया और मैच में कुल 10 विकेट चटकाए।

अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और एकमात्र टेस्ट मैच अपने नाम करने के बाद भारतीय महिला टीम तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। सीरीज का पहला मैच 5 जुलाई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

আরো ताजा खबर

करीब 10 साल बाद श्रेयस अय्यर ने पहचाना फैन, पुरानी तस्वीर देख कही मजेदार बात, देखें वायरल वीडियो

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुंबई टी20...

IND vs WI 2026: दूसरे टी20 मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें

IND vs WI 2026, 2nd T20I: Match Preview (image via getty) भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला काफी अहम होने वाला है। यह...

लगातार तीसरे साल IPL से टकराएगा PSL; PCB ने तय की 18 मार्च से 2 मई 2027 की तारीखें

PCB Confirms PSL 2027 Window from March 18 to May 2, Setting Up Third Straight IPL Clash (image via X) पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) लगातार तीसरे साल इंडियन प्रीमियर लीग...

2027 विश्व कप खेल सकते हैं भुवनेश्वर कुमार? अश्विन ने बताया वापसी का रास्ता

Ravichandran Ashwin (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की करीब चार साल बाद, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी होने जा रही है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने...