Skip to main content

ताजा खबर

तलाक के बाद नताशा की इंस्टा पर पहली पोस्ट, हार्दिक के इन 2 कमेंट ने खींचा सबका ध्यान; देखिए

तलाक के बाद नताशा की इंस्टा पर पहली पोस्ट हार्दिक के इन 2 कमेंट ने खींचा सबका ध्यान देखिए

Natasha Stankovic’s first post on Insta after divorce (Source X)

Natasha Stankovic’s first post on Insta after divorce: कुछ दिन पहले क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने अलग होने की घोषणा की थी। शादी के चार साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद नताशा भारत छोड़कर अपने बेटे के साथ सर्बिया चली गईं।

अब सर्बिया जाने के बाद नताशा स्टेनकोविक ने तलाक के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। जिस पर हार्दिक पांड्या ने कमेंट किया है। कमेंट के चलते यह सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है।

हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद नताशा स्टेनकोविक कुछ सुकून के पल बिताने के लिए वहां गई हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के साथ चिड़ियाघर में घूमने की तस्वीरें शेयर की हैं। नताशा के इस पोस्ट को शेयर करने के तुरंत बाद हार्दिक पांड्या के इस पोस्ट पर दो कमेंट आए।

पहले कमेंट में उन्होंने दिल वाला इमोजी पोस्ट किया। इसके अलावा, एक दूसरा कमेंट किया जिसमें नजरबट्टू वाली इमोजी और वाह कहने वाली एक हाथ की इमोजी थी। हार्दिक का यह कमेंट लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Natasha Stankovic Instagram Post

नताशा ने हार्दिक से दो बार शादी की 

1 जनवरी 2020 को हार्दिक ने एक क्रूज पार्टी में नताशा से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने कोविड काल में 31 मई 2020 को कोर्ट में शादी कर ली थी। फिर 30 जुलाई, 2020 को यह जोड़ा अपने बेटे अगस्त्य के माता-पिता बने। इसके बाद नताशा और हार्दिक ने 2023 में फिर धूम धाम से शादी की।

उन्होंने 14 फरवरी 2023 को ईसाई और हिंदू रीति-रिवाज से दो बार शादी की। शादी में कपल का 2 साल का बेटा भी मौजूद था। लेकिन मार्च 2024 में दोनों के अलग होने की खबरें आने लगीं और जुलाई में दोनों अलग हो गए।

আরো ताजा खबर

‘इसका लंबे समय से इंतजार था’ – 20 साल से अधिक समय बाद अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप की वापसी पर ग्रेम स्मिथ ने जताई खुशी

Graeme Smith Welcomes the Return of Men’s ODI World Cup to Africa After 24 Years (image via X) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और आईसीसी हॉल ऑफ फेमर ग्रेम स्मिथ...

इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान टीम को मिला नया बैटिंग कोच, PCB ने माइक स्मिथ को सौंपी जिम्मेदारी

Mike Smith Named Pakistan Batting Coach Ahead of England Tests (image via X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के आगामी तीन-टेस्ट मैचों के दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व...

Women’s Asia Cup 2026: UAE करेगा मेजबानी? ACC की औपचारिक घोषणा का अभी भी इंतजार

Women’s T20 Asia Cup 2026 likely to be hosted in UAE; official ACC confirmation awaited (image via getty) महिला टी20 एशिया कप का छठा संस्करण 28 अगस्त से 13 सितंबर,...

4 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 2nd Test, Day 2: शफीक के शतक और बाबर के 86 रनों से पाकिस्तान को बढ़त मिली पोर्ट ऑफ...