Skip to main content

ताजा खबर

तमाम क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने

Champions Trophy 2025 (Photo Source: Getty Images)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट अगले साल फरवरी महीने में खेला जाना है। हालांकि इस टूर्नामेंट को लेकर एक बड़ी अपडेट सामना ही आ रही है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल आगामी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के इंतजामों का जायजा लेने के लिए 10 से 12 नवंबर तक लाहौर का दौरा करेंगे।

इस दौरे के दौरान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से संबंधित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम की भी उम्मीद है जिसमें इस इवेंट के शेड्यूल की घोषणा की जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक टूर्नामेंट के शेड्यूल को उन देशों के लोगों को शेयर कर दिया गया है जो इसमें भाग लेंगे। आईसीसी की ओर से आधिकारिक इवेंट 11 नवंबर को आयोजित किया जा सकता है जिसमें कई प्रसिद्ध हस्ती और क्रिकेटर्स को इनवाइट किया जाएगा।

प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और टीम इंडिया ग्रुप A में होगी जबकि ग्रुप B में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान होंगे। टीम इंडिया की बात की जाए तो अभी इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं। इस चीज का फैसला बीसीसीआई ने भारत सरकार पर छोड़ दिया है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025, 19 फरवरी से 9 मार्च तक खेला जाएगा जबकि 10 मार्च को रिजर्व डे होगा। यह मैच कराची, लाहौर, रावलपिंडी में खेले जाएंगे। लाहौर में 7 मैच होस्ट किए जाएंगे जिसमें फाइनल भी है। इसके अलावा कराची नेशनल स्टेडियम में ओपनिंग मुकाबला और एक सेमीफाइनल खेला जाएगा। सेमीफाइनल 5 मार्च और 6 मार्च को खेले जाएंगे जबकि फाइनल 9 मार्च को लाहौर में होगा।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का प्रस्तावित शेड्यूल:

19 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, कराची
20 फरवरी: बांग्लादेश बनाम भारत (लाहौर)
21 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, कराची
22 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर
23 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम भारत, लाहौर
24 फरवरी: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (रावलपिंडी)
25 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर
26 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, रावलपिंडी
27 फरवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, लाहौर
28 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, रावलपिंडी
1 मार्च: पाकिस्तान बनाम भारत (लाहौर)
2 मार्च: दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड (रावलपिंडी)
5 मार्च सेमीफाइनल: टीबीसी बनाम टीबीसी (कराची)
6 मार्च सेमीफाइनल: टीबीसी बनाम टीबीसी (रावलपिंडी)
9 मार्च फाइनल : टीबीसी बनाम टीबीसी (लाहौर)

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...