Skip to main content

ताजा खबर

तनवीर अहमद ने बाबर आजम को सपोर्ट कर तमाम आलोचकों की बोलती बंद की

तनवीर अहमद ने बाबर आजम को सपोर्ट कर तमाम आलोचकों की बोलती बंद की

Babar Azam (Pic Source-X)

पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में काफी खराब रहा है। यही नहीं बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी पाकिस्तान टीम बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही थी और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

तमाम पूर्व खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम की जमकर आलोचना की थी। हालांकि हाल ही में पूर्व खिलाड़ी तनवीर अहमद ने पाकिस्तान टीम के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम को जमकर सपोर्ट किया है। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में बाबर आजम ने निराशाजनक बल्लेबाजी की थी। पहली पारी में बाबर आजम खाता भी नहीं खोल पाए थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने सिर्फ 22 रन बनाए थे।

जहां एक तरफ तनवीर अहमद ने बाबर आजम को सपोर्ट किया है वहीं दूसरी ओर उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आलोचना भी की है। तनवीर अहमद ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया कि, ‘सोशल मीडिया पर देखकर ऐसा लगता है कि पाकिस्तान क्रिकेट को खराब सिर्फ बाबर आजम ने किया है और बोर्ड की इसमें कोई भी गलती नहीं है। कुछ खुद का खौफ करो अगर पैसे ही कमाने हैं तो। फिर बाबर की बुराई हो रही है कोई भी उसकी तारीफ नहीं कर रहा है।’

यह रहा तनवीर अहमद का ट्वीट:

बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दिसंबर 2022 में 161 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी। हालांकि इसके बाद बाबर आजम के फॉर्म में गिरावट देखने को मिली है। अब पाकिस्तान को अपना अगला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 30 दिसंबर से खेलना है। यह मैच रावलपिंडी में खेला जाएगा।

भले ही पहले टेस्ट में बाबर आजम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हो लेकिन अब दूसरे मुकाबले में वो अपनी टीम की ओर से बहुमूल्य पारी खेलने को देखेंगे। दो मैच की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश इस समय 1-0 से आगे है। पाकिस्तान को अगर दूसरा टेस्ट जीतना है तो गेंदबाजों को भी अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभानी होगी। यही नहीं उन्हें फील्डिंग डिपार्मेंट में भी बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

আরো ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...