Skip to main content

ताजा खबर

“ड्रॉप कर दिया जाएगा….”- संजू सैमसन को आकाश चोपड़ा ने कड़े शब्दों में दी चेतावनी

ड्रॉप कर दिया जाएगा- संजू सैमसन को आकाश चोपड़ा ने कड़े शब्दों में दी चेतावनी
Sanju Samson and Aakash Chopra (Image Credit- Twitter)

नौ साल पहले 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बावजूद, भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन फिर से भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह को परमानेंट नहीं कर पाए हैं। खेल के सबसे छोटे प्रारूप में विराट कोहली और रोहित शर्मा की रिटायरमेंट के साथ, नए हेड कोच गौतम गंभीर और T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में सैमसन को सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका देने का फैसला किया है।

ग्वालियर के न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में सीरीज के पहले मैच में सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की। सैमसन ने अपनी टाइमिंग और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए 19 गेंदों पर 29 रन बनाए लेकिन ज्यादा प्रभाव नहीं डाल सके और मैच को खत्म किए बिना ही आउट हो गए। इसी बीच पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आगामी मैचों पर जोर देते हुए चेतावनी दी कि अगर सैमसन अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे तो उन्हें बाहर किया जा सकता है।

संजू सैमसन को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

आकाश चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा कि, संजू सैमसन के बारे में बात करना जरूरी है। अभिषेक शर्मा काफी शानदार तरीके से खेल रहे थे, जब तक वो रन आउट नहीं हो गए। लेकिन संजू सैमसन ने कितना बेहतर खेला। गौतम गंभीर ने काफी पहले कहा था कि अगर संजू सैमसन भारत के लिए नहीं खेलते हैं तो यह टीम का नुकसान है।

गौतम गंभीर ने उनसे ओपन कराया। वो अच्छे दिखे और 29 रन बनाए। मेरा यही कहना है कि जब इतने रन उन्होंने बना लिए थे तो इससे और आगे जाना चाहिए था। अगर वो ऐसा नहीं करेंगे तो फिर उन्होंने ड्रॉप कर दिया जाएगा। वो लगातार टीम से अंदर-बाहर होते रहते

आपको बता दें कि संजू सैमसन को अगले दो मैचों में भी ओपन करने का मौका मिल सकता है और वहां उन्हें बड़ी पारी खेलने की कोशिश करनी होगी। अगर आगामी मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें आने वाले सीरीज में मौका मिलेगा।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...