Skip to main content

ताजा खबर

डोपिंग टेस्ट में फेल हुआ श्रीलंका का यह अनुभवी खिलाड़ी, क्रिकेट के सभी प्रारूपों से किया गया बैन

डोपिंग टेस्ट में फेल हुआ श्रीलंका का यह अनुभवी खिलाड़ी, क्रिकेट के सभी प्रारूपों से किया गया बैन

Niroshan Dickwella (Pic Source-X)

श्रीलंका के बेहतरीन खिलाड़ी निरोशन डिकवेला डोपिंग टेस्ट में फेल हो गए हैं। यही नहीं इस बेहतरीन खिलाड़ी को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से भी बैन कर दिया गया है। बता दें, डिकवेला पर ये बैन हाल ही में संपन्न हुए लंका प्रीमियर लीग (LPL) के दौरान कथित डोपिंग रोधी उल्लंघन के कारण लगाया गया है। हालांकि ये बैन कब तक रहेगा, इस बारें में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के सूत्रों के हवाले से न्यूजवायर.एलके ने बताया कि जांच जारी रहने तक डिकवेला पर अनिश्चितकालीन बैन लग सकता है। बोर्ड की ओर से जल्द ही आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है। डिकवेला LPL 2024 में टीम गाले मार्वल्स के कप्तान थे। उनका प्रदर्शन इस पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा था। अनुभवी खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट में 10 पारी में 153.33 के स्ट्राइक रेट से 184 रन बनाए थे।

यही नहीं निरोशन डिकवेला का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी काफी अच्छा रहा है। उन्होंने श्रीलंका की ओर से 54 टेस्ट में 30.97 के औसत और 66.46 के स्ट्राइक रेट से 2757 रन बनाए हैं। यही नहीं वनडे क्रिकेट में उन्होंने 55 मुकाबलों में 31.45 के औसत और 93.41 के स्ट्राइक रेट से 1604 रन बनाए हैं जिसमें 9 अर्धशतक और दो शतक शामिल है।

निरोशन डिकवेला ने 28 टी20 मुकाबलों में 18.46 के औसत और 131.14 के स्ट्राइक रेट से 480 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 68 रन का रहा है।

पहले भी विवाद में फंस चुके हैं निरोशन डिकवेला

बता दें, ये पहला मौका नहीं है जब निरोशन डिकवेला किसी विवाद में फंसे हो। इससे पहले 2021 में इंग्लैंड में बायो-बबल उल्लंघन के कारण उन्हें दानुष्का गुनाथिलका और कुसल मेंडिस के साथ एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके बाद वह लंबे समय के लिए टीम से बाहर थे। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 2023 की शुरुआत में और अपना आखिरी व्हाइट बॉल इंटरनेशनल मैच 2022 में खेला था।

श्रीलंका टीम ने हाल ही में भारत को वनडे सीरीज में करारी शिकस्त दी थी। वनडे सीरीज में श्रीलंका का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था और उनके सभी खिलाड़ियों ने अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। निरोशन डिकवेला की बात की जाए तो वो खुद यही दुआ कर रहे होंगे कि उन्हें डोपिंग टेस्ट में जल्द से जल्द पास कर दिया जाए।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: ‘बिना सोचे-समझे की गई बैटिंग’ – सेमीफाइनल के बाद महान क्रिकेटर ने अभिषेक शर्मा को लगाई फटकार

T20 World Cup 2026: Abhishesk Sharma (image via getty) रविचंद्रन अश्विन ने टी20 विश्व कप 2026 में एक और खराब परफॉर्मेंस के बाद अभिषेक शर्मा की आलोचना की, इस बार...

SM Trends: 6 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) इंटरनेशनल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मैच से पहले...

6 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘भारत की पार्टी खराब कर देंगे’ – पूर्व विकेटकीपर ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड की जीत की भविष्यवाणी की...

T20 World Cup 2026: जसप्रीत बुमराह को सेमीफाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच होना चाहिए था: इरफान पठान

Jasprit Bumrah Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत की रोमांचक जीत के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने मैच के ‘प्लेयर...