Skip to main content

ताजा खबर

डेविड वार्नर ने केन विलियमसन को उनके जन्मदिन पर खास तरीके से दी शुभकामनाएं

डेविड वार्नर ने केन विलियमसन को उनके जन्मदिन पर खास तरीके से दी शुभकामनाएं

David Warner and Kane Williamson. (Photo Source: IPL/BCCI)

आज यानी 8 अगस्त को न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें, केन विलियमसन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और उन्होंने न्यूजीलैंड की ओर से कई ऐतिहासिक पारी खेली है। इस शानदार खिलाड़ी ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपनी छाप छोड़ी है।

केन विलियमसन के जन्मदिन पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। यह दोनों ही खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में साथ में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल चुके हैं। इन दोनों ने ही सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से साथ में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और तमाम फैंस का दिल जीता था।

डेविड वार्नर ने केन विलियमसन और अपनी साथ की तस्वीरें अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की और अनुभवी बल्लेबाज को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

यह रही डेविड वार्नर की इंस्टाग्राम स्टोरी:

हाल ही में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के समाप्त होने के बाद डेविड वार्नर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। डेविड वॉर्नर का प्रदर्शन हमेशा ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और उन्होंने विरोधी टीम के गेंदबाजों के खिलाफ कड़ा प्रहार किया है। भले ही डेविड वार्नर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन उन्हें फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में खेलते हुए देखा जा सकता है।

केन विलियमसन की बात की जाए तो उनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। केन विलियमसन काफी शांत स्वभाव के खिलाड़ी रहे हैं और क्रिकेट जगत के भी तमाम लोग उनकी काफी इज्जत करते हैं और शानदार बल्लेबाज का उदाहरण भी देते हैं।

केन विलियमसन ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 टेस्ट मैच में 54.99 के औसत से 8743 रन बनाए हैं। उनके नाम टेस्ट में 34 अर्धशतक, 32 शतक और छह दोहरे शतक हैं। उनका टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 251 रन का रहा है। वनडे में बेहतरीन बल्लेबाज ने 165 मुकाबलों में 48.3 के औसत से 6811 रन बनाए हैं जिसमें 45 अर्धशतक और 13 शतक मौजूद है। 93 टी20 में केन विलियमसन ने 2575 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उन्होंने 18 अर्धशतक जड़े हैं।

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...