Skip to main content

ताजा खबर

डिप्रेशन की वजह से पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने किया सुसाइड, चौथे फ्लोर से लगाई छलांग

David Johnson (Pic Source-X)

पूर्व भारतीय खिलाड़ी डेविड जॉनसन ने चौथा फ्लोर से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया है। बता दें, डेविड जॉनसन ने भारत के लिए दो टेस्ट मुकाबले खेले हैं जिसमें बेहतरीन खिलाड़ी ने तीन विकेट हासिल किए थे। उन्होंने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 1996 में किया था और दूसरा टेस्ट भी उन्होंने इसी साल खेला था।

हालांकि डेविड जॉनसन का फर्स्ट क्लास करियर काफी सफल रहा था। उन्होंने 39 मुकाबलों में 28.63 के औसत से 125 विकेट अपने नाम किए थे। यही नहीं लिस्ट-A में भी उनके नाम 33 मुकाबलों में 41 विकेट थे। 1996 में डेविड जॉनसन ने अपने घर में खेली गई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 150 केएमपीएच की गति से गेंद फेंकी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक डेविड ने एक निजी अपार्टमेंट के चौथा फ्लोर से छलांग लगाकर आत्महत्या की। वो डिप्रेशन का शिकार थे। जैसे ही कोथानूर पुलिस को सूचना मिली वो मौके पर पहुंची और पूर्व भारतीय खिलाड़ी के शव को अस्पताल ले जाया गया। डेविड जॉनसन के निधन की खबर आते ही सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी। क्रिकेट जगत में डेविड जॉनसन के निधन से शोक की लहर है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर दी डेविड जॉनसन के निधन की खबर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर डेविड जॉनसन के निधन के बारे में तमाम लोगों को बताया। भले ही डेविड जॉनसन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर काफी छोटा रहा हो लेकिन उन्हें हमेशा ही भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में गिना गया।

जय शाह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया, ‘हमारे पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन के परिवार और उनके दोस्तों के लिए विनम्र श्रद्धांजलि। उनका योगदान खेल में हमेशा ही याद रहेगा।’

Deepest condolences to family and friends of our former Indian fast bowler David Johnson. His contributions to the game will always be remembered 🙏

— Jay Shah (@JayShah) June 20, 2024

बता दें, 1995-96 रणजी सीजन में डेविड जॉनसन ने धमाकेदार घरेलू प्रदर्शन किया था। यही नहीं उन्होंने केरल के खिलाफ 152 रन देकर 10 विकेट झटके थे जिसकी वजह से कर्नाटक ने तीन विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद ही उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया था।

আরো ताजा खबर

11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. रेप केस में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिषेक पोरेल गिरफ्तार बंगाल के 23 साल के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज...

SM Trends: 11 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) श्रेयस अय्यर और साथी क्रिकेटर अमन खान को हाल ही में डाउनटाइम और गहन फिटनेस प्रशिक्षण के संयोजन में एक साथ देखा गया था।...

IPL फ्रेंचाइजी और पैसों का दबाव: चोटिल होने के बावजूद खेलने को मजबूर हैं खिलाड़ी, CoE सूत्र का बड़ा खुलासा

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है। श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज...

Virat Kohli की बेमिसाल इंटेंसिटी ने बदला भारतीय टीम के फील्डिंग का स्तर: पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच

How Virat Kohli Transformed India’s Fielding Culture, Reveals T Dilip (image via X) T Dilip on Virat Kohli fielding: भारत के फील्डिंग कोच के तौर पर अपने लगभग पांच साल...