
Rohit Sharma (Photo Source: X)
भारत में क्रिकेट का क्रेज इस हद्द तक बढ़ चुका है कि फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लेकर पागल हो जाते हैं। कभी लाइव मैच के दौरान फैंस फील्ड में कूदकर अपने हीरो के पास चले जाते हैं तो कभी खुद के शरीर पर पेंट लगाकर स्टेडियम में बैठे रहते हैं। अगर गिनाने जाए तो उंगली कम पड़ जाएगी लेकिन किस्से खत्म नहीं होंगे। ऐसी ही एक चीज हुई है जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हमारे क्रिकेटरों का क्रेज कितना है।
टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के एक फैन ने अपने ग्रेजुएशन डे (Graduation Day) पर क्रिकेटर की ‘नंबर 45 जर्सी दिखाई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित शर्मा का क्रेज और बढ़ गया
साल 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद रोहित शर्मा ने खुद को व्हाइट बॉल क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक के रूप में स्थापित किया है। रोहित शर्मा की उम्र 37 साल है और वह पिछले दो दशकों से भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं।
ओपनर बनने के बाद से वह टेस्ट में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा की अगुआई में भारत ने वेस्टइंडीज और अमेरिका में 2024 का टी20 विश्व कप जीता है। इसके बाद से रोहित शर्मा का क्रेज इस हद्द तक बढ़ गया है मानों लोग पागल हो चुके हैं।
इसी बीच 4 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें रोहित शर्मा का एक फैन अपने ग्रेजुएशन दिवस पर उनकी ‘नंबर 45’ जर्सी पकड़े हुए दिखाई दे रहा है। ऐसे वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आते हैं जिसमें स्टूडेंट्स अपनी डिग्री लेने जाने से पहले कुछ ऐसा कारनामा कर जाते हैं।
आइए देखें आप भी वह वीडियो
A Rohit Sharma fan from Karnataka showing “Number 45” jersey on his Graduation day.
Jai Rohit Sharma 🔥💙 pic.twitter.com/Celw2zm8oG
— 𝐂𝐡𝐚𝐢𝐭𝐡𝐮 🇮🇳 (@ChaitRo45) August 4, 2024
रोहित शर्मा भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर पहुँच गए। उन्होंने इस सूची में पूर्व कप्तान और पूर्व कोच राहुल द्रविड़ (10768 रन) को पीछे छोड़ दिया है। रोहित के नाम अब 264 मैचों में 49.23 की शानदार औसत से 10831 रन हैं।
2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स
Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

