Skip to main content

ताजा खबर

डरबन में SA बनाम IND पहले टी20 मैच के बाद जानें जैक कैलिस क्यों हुए भारत में ट्रेंड?

Jacques Kallis 2012 Lord’s Test. (Photo by Nigel French/PA Images via Getty Images)

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच जारी टी20 सीरीज का पहला मैच 8 नवंबर को डरबन के किंग्समीड में खेला गया। इस मैच में भारत ने मेजबान टीम को 61 रनों से आसानी से हरा दिया। हालांकि, इस मैच के दौरान हैरानी वाली बात रही कि भारत में पूर्व साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर जैक कैलिस ट्रेंड करने लगे।

कैलिस के भारत में ट्रेंड होने के बाद क्रिकेट फैंस के मन में सवाल आया कि आखिर क्या वजह रही है कि जैक कैलिस ट्रेंड हुए? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके पीछे सबसे बड़ा हाथ आइसलैंड क्रिकेट के एक्स सोशल मीडिया अकाउंट का है।

साउथ अफ्रीका बनाम भारत मैच के दौरान इस एक्स अकाउंट से एक ऐसा सवाल पूछा गया, जिसका जबाव देते-देते जैक कैलिस भारत में ट्रेंड हो गए। दरअसल, यह सवाल था कि यदि हम ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को हटा दें, तो सर्वकालिक महान क्रिकेटर कौन है?

आइसलैंड क्रिकेट के इस सवाल का जबाव देते हुए अधिकतर क्रिकेट फैंस ने पूर्व साउथ अफ्रीकी दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी जैक कैलिस का नाम कमेंट सेक्शन में लिखा। इस वजह से कैलिस भारत में ट्रेंड होने लगे। हालांकि, कुछ फैंस ने गैरी कस्टर्न और नील जाॅनसन जैसे खिलाड़ियों का भी नाम सुझाया।

Jacques Kallis के क्रिकेट करियर पर एक नजर

तो वहीं आपको जैक कैलिस के क्रिकेट करियर के बारे में जानकारी दें तो उन्होंने तकरीबन 17 साल लंबे चले क्रिकेट करियर में साउथ अफ्रीका के लिए 166 टेस्ट, 328 वनडे और 25 टी20 मैच खेले थे।

इस दौरान कैलिस ने टेस्ट में 13289 रन बनाने के साथ 292 विकेट, वनडे में 11579 रन बनाने के साथ 273 विकेट और टी20 में 666 रन बनाने के साथ 12 विकेट भी अपने नाम किए हैं। साथ ही उन्होंने 98 आईपीएल मैचों में 2427 रन बनाने के साथ 65 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

देखें आइसलैंड क्रिकेट के इस सवाल पर फैंस ने किस प्रकार दिए रिएक्शन

If we exclude players from Australia, India, England and West Indies, who is the greatest cricketer of all time?

— Iceland Cricket (@icelandcricket) November 8, 2024

The one and only Jacques Kallis.

There hasn’t been any EVEN if you include players from the top countries mentioned.

— The Modern Buddha (@Modern_Budhaa) November 8, 2024

Amazing response level to this question. Massive support for Jacques Kallis. Nice try, everyone, but the correct answer was Andy Blignaut. https://t.co/psGxIKOD19

— Iceland Cricket (@icelandcricket) November 8, 2024

Kallis

— Andrew Carr (@almanack63) November 8, 2024

The one and only Jacques Kallis.

There hasn’t been any EVEN if you include players from the top countries mentioned.

— The Modern Buddha (@Modern_Budhaa) November 8, 2024

You don’t need to exclude these countries. Even if you include all these countries, the answer will still be the same: Jacques Kallis

— deepak malik (@malik0894) November 8, 2024

Show me a better one, I’ve all life remaining 🤷‍♂️ pic.twitter.com/QsJQPjfAqD

— Neo ANDERSON (@NeoTheUno) November 8, 2024

 

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...